एक्सप्लोरर

Derek O Brien Suspended: टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन राज्यसभा से निलंबित, सदन में कर रहे थे हंगामा

Derek O Brien Suspended: टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को पूरे सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है. सदन में हंगामा करने के चलते उनके ऊपर कार्रवाई की गई है.

Derek O Brien Suspended: टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है. सदन दौरान अमर्यादित व्यवहार के चलते उनके ऊपर कार्रवाई की गई है. डेरेक ओ ब्रायन को बाकी बचे पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया है. इसके पहले आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह को भी निलंबित किया जा चुका है.

राज्यसभा में मणिपुर पर चर्चा की मांग को लेकर जोरदार हंगामा हो रहा था. इसी दौरान टीएमसी सांसद खड़े होकर चर्चा की मांग करने लगे. इस पर आसन पर मौजूद सभापति जगदीप धनखड़ ने ब्रायन को जोर से डांचते हुए  बैठने को कहा. इसके बावजूद ब्रायन चुप नहीं हुए तो सभापति अपनी सीट से उठ खड़े हुए और कहा कि मैं माननीय सदस्य डेरेक ओ ब्रायन का नाम लेता हूं.

पीयूष गोयल ने पेश किया निलंबन प्रस्ताव

सभापति के डेरेक ओ ब्रायन का नाम लेने के बाद राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने उनके खिलाफ निलंबन का प्रस्ताव पेश किया. पीयूष गोयल ने कहा, सदन की कार्यवाही में लगातार खलल डालने, सभापति की बात न मानने और सदन में लगातार अशांति पैदा करने के लिए मैं डेरेक ओ ब्रायन के खिलाफ बाकी सत्र के लिए निलंबन का प्रस्ताव पेश करता हूं, जिसे आसन ने मंजूर कर लिया.

इसके बाद सभापति धनखड़ ने कहा कि डेरेक ओ ब्रायन को सदन से बाहर जाने का निर्देश दिया जाता है और इस सत्र के लिए निलंबित किया जाता है. इसके साथ ही सभापति धनखड़ ने राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी.

संजय सिंह को किया जा चुका है निलंबित

इस सत्र में ये पहला मौका नहीं है जब राज्यसभा से किसी सदस्य को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया हो. इसके पहले आम आदमी पार्टी नेता और सांसद संजय सिंह को भी राज्यसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित किया जा चुका है.

वहीं, लोकसभा में विपक्ष के लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो गई है. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत की. गोगोई ने ही लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था. हालांकि, पहले ऐसा कहा जा रहा था कि राहुल गांधी चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें

राज्यसभा में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को देख भड़की बीजेपी, कांग्रेस बोली- डॉक्टर साहब का होना तुम्हारे आका...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget