एक्सप्लोरर

TMC विधायक निर्मल घोष ने बताया क्यों गए थे आरजी कर अस्पताल? कर दिया ये दावा

Kolkata Rape Murder Case: सीबीआई अधिकारी ने कहा कि घोष पर 'मृतक डॉक्टर के जल्दबाजी में अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने में महत्वपूर्ण भूमिका' निभाने का संदेह है.

Kolkata Rape Murder Case: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने स्थानीय आर जी कर कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ बलात्कार एवं हत्या की जांच के सिलसिले में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस विधायक निर्मल घोष से करीब सात घंटों तक पूछताछ की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने अस्पताल के फोरेंसिक विभाग में डॉक्टर-प्रोफेसर अपूर्ब बिस्वास से भी इसी मामले के सिलसिले में पूछताछ की. पानीहाटी से तृणमूल कांग्रेस के विधायक घोष सुबह करीब साढ़े 10 बजे साल्टलेक स्थित सीबीआई के सीजीओ कॉम्प्लेक्स कार्यालय पहुंचे.

निर्मल घोष क्यों गए थे आरजी कर अस्पताल?

घोष ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे जांच अधिकारियों को कुछ बातें बतानी थीं और उन्हें भी मुझसे कुछ बातें जाननी थीं. मैं विधायक के तौर पर आरजी कर अस्पताल में था. वह मेरे विधानसभा क्षेत्र की डॉक्टर थी. मैं चाहता हूं कि अपराधियों को फांसी की सजा मिले. मैं उसके (मृतका के) लिए न्याय भी चाहता हूं. वह एक प्रतिभाशाली लड़की थी.’’

सीबीआई अधिकारी ने कहा कि घोष पर 'मृतक डॉक्टर के जल्दबाजी में अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने में महत्वपूर्ण भूमिका' निभाने का संदेह है. सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने उन्हें आरजी कर अस्पताल की घटना के बारे में पूछताछ के लिए बुलाया था. उन्हें (उस दिन) अस्पताल और शवदाह गृह सहित कई अन्य स्थानों पर भी देखा गया था.’’

सीबीआई क्यों कर रही TMC विधायक निर्मल घोष से पूछताछ?

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें कॉल डिटेल मिली हैं और पता चला है कि आरजी कर अस्पताल के गिरफ्तार पूर्व प्रधानाचार्य संदीप घोष और निर्मल घोष के बीच नौ अगस्त को बातचीत हुई थी. हमें उनकी बातचीत का विवरण जानने की जरूरत है.’’ मामले में अब तक अस्पताल के पूर्व प्राचार्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

इस बीच, एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में संदीप घोष और तीन अन्य की जेल रिमांड सात अक्टूबर तक बढ़ा दी.

ये भी पढ़ें:

Tirupati Laddu Controversy: तिरुपति मंदिर में घी सप्लाई करने वाली कंपनी के सारे अधिकारी मुस्लिम! बड़ा दावा, जानें सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget