एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव से पहले गिरफ्तार हो जाएंगी महुआ मोइत्रा- BJP कैंडिडेट अग्निमित्रा पॉल का बड़ा दावा

BJP On Mahua Moitra: सीएए को लेकर ममता बनर्जी के दावे पर भी अग्निमित्रा पॉल बोलीं. उन्होंने कहा- सीएम सस्ते प्रचार के लिए सीएए पर बयान देती हैं. क्या वह लोगों के लिए नागरिकता नहीं चाहती हैं?

Agnimitra Paul On Mahua Moitra: घूस लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में संसद से बर्खास्त की गईं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की नेता महुआ मोइत्रा को लेकर बीजेपी की नेता अग्निमित्रा पॉल ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम चाहे जो भी हों लेकिन यह तय है कि महुआ मोइत्रा गिरफ्तार होंगी.

न्यूज एजेंसी एएनआई से खास बातचीत में मेदिनीपुर से बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने बताया, "चार जून (लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम की तारीख) को जो भी हो, जीतें या हारें पर उससे पहले महुआ मोइत्रा ने जो किया है, उसके लिए वह जेल जाएंगी. उन्होंने एक बिजनेसमैन से रिश्वत ली है. उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए संसद में सवाल पूछे हैं."

'बंगाल में लागू होगा सीएए'

सीएए को लेकर ममता बनर्जी के दावे (कभी भी बंगाल में सीएए लागू नहीं होने देंगे) पर अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "सीएए कानून बन गया है और इसे भारत के किसी भी अन्य राज्य की तरह पश्चिम बंगाल में भी लागू किया जाएगा. सीएम सस्ते प्रचार के लिए ये बातें कहती हैं. क्या वह लोगों के लिए नागरिकता नहीं चाहती हैं?"

क्या किया है महुआ मोइत्रा ने?

महुआ मोइत्रा पूर्व सांसद और इस बार के आम चुनाव में पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से टीएमसी उम्मीदवार हैं. उनके खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) तीन समन जारी कर चुकी है. तीसरा समन जारी करके सीबीआई ने उनसे गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया था. कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से घूस लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में लोकपाल के आदेश पर सीबीआई ने उनके खिलाफ पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का मुकदमा दर्ज किया है. लोकपाल ने इस मामले की जांच छह महीने में करने को कहा है और इसके पहले संसद की आचार समिति की अनुशंसा पर उनको संसद सदस्यता से बर्खास्त कर दिया गया था. इसके खिलाफ उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक का रुख किया था लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ था. 

ये भी पढ़ें:Gyanvapi Mosque: व्यास तहखाने में जारी रहेगी पूजा, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 'आदेश से प्रभावित नहीं हुई नमाज'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget