एक्सप्लोरर

मनरेगा फंड पर आर-पार के मूड में TMC , महुआ मोइत्रा ने साध्वी निरंजन को फिर कहा झूठी, अभिषेक बनर्जी का राजभवन के बाहर धरना

TMC Protest in Kolkata: टीएमसी मनरेगा की बकाया राशि को लेकर केंद्र सरकार पर पूरी तरह से हमलावर हो गई है. दिल्ली में प्रदर्शन के बाद अब कोलकाता में राजभवन के बाहर धरना दिया जा रहा है.

Mahua Moitra News: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने एक बार फिर से केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योती को झूठा करार दिया है. उन्होंने कहा कि टीएमसी अपना प्रदर्शन जारी रखने वाली है. वहीं, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार (5 अक्टूबर) को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के आधिकारिक आवास (राजभवन) के सामने अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया. वह राजभवन के सामने जाकर बैठ गए. 

दरअसल, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस उत्तर बंगाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने निकले. इसके बाद वह वहां से दिल्ली चले गए. टीएमसी पश्चिम बंगाल के 'महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम' (मनरेगा) की बकाया राशि केंद्र सरकार के जरिए कथित तौर पर रोके जाने का विरोध कर रही है. टीएमसी ने 2 और 3 अक्टूबर को दिल्ली में राजघाट के आगे भी प्रदर्शन किया था. इस दौरान पश्चिम बंगाल से कार्यकर्ताओं को दिल्ली लाया गया.

हम राज्यपाल का इंतजार कर रहे: महुआ मोइत्रा

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए महुआ ने कहा, 'ये तब तक चलता रहेगा, जब तक हमें हमारा बकाया नहीं मिल जाता है. हमने दिल्ली में इसकी शुरुआत की और अब हम पश्चिम बंगाल में इसकी शुरुआत कर रहे हैं. हम लोग राज्यपाल के लौटने का इंतजार कर रहे हैं. तब तक हम इंतजार करेंगे.' 

उन्होंने कहा, 'एक बार जब वह उत्तर बंगाल और दिल्ली का अपना हेलीकॉप्टर टूर पूरा कर लेंगे, तो हमें उम्मीद है उनके पास राज्य में लौटने का वक्त होगा. साथ ही उनके पास उन लाखों-करोड़ों लोगों के लिए चावल पैदा करने वाले लोगों को सुनने का समय भी होगा, जिन्हें अब तक उनकी मजदूरी नहीं मिली है.'

महुआ ने साध्वी निरंजन ज्योति को कहा झूठी

टीएमसी सांसद ने ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के ऊपर हमला भी बोला. उन्होंने कहा कि साध्वी निरंजन ज्योति झूठी हैं और मैंने पहले ही इसे रिकॉर्ड पर कहा है. उन्होंने हमें अप्वाइंटमेंट दिया. हमारे लिए बिना अप्वाइंटमेंट कृषि भवन में एंट्री लेना मुश्किल था. कुल मिलाकर हम 40 लोग थे. हमने इंतजार किया, लेकिन उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया. 

महुआ मोइत्रा ने कहा कि उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलने से इनकार किया. वह उन्हें जनता कहती हैं. मैं उनसे एक सवाल पूछना चाहती हूं कि अगर जनता ने आपको वोट नहीं दिया तो आप यहां कैसे बैठतीं? वह बीजेपी की सबसे बड़े झूठे लोगों में से एक हैं. 

राजभवन के बाहर टीएमसी का धरना

दूसरी ओर, अभिषेक बनर्जी ने ऐलान किया कि वह राजभवन के बाहर धरना देने वाले हैं. धरने का ऐलान करने से पहले टीएमसी के हजारों कार्यकर्ताओं और टॉप नेतृत्व ने राजभवन तक मार्च निकाला और प्रदर्शन किया. बनर्जी ने कहा, 'हमने राज्यपाल से मुलाकात करना चाहा, लेकिन उन्होंने इजाजत नहीं दी. वह उत्तर बंगाल गए हुए हैं. ऐसा लगता है मानों वह हमें बंधुआ मजदूर समझते हों. आज हम यहां आए हैं और जब तक वह हमसे नहीं मिलेंगे, तब तक हम यह प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे.'

यह भी पढ़ें: कोलकाता में राजभवन के सामने अभिषेक बनर्जी का धरना, कहा- 'राज्यपाल जब तक 2 सवालों का जवाब नहीं देते यहीं बैठे रहेंगे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget