एक्सप्लोरर

TMC नेता बिमान बनर्जी को तीसरी बार बंगाल विधानसभा का चुना गया स्पीकर

बिमान बनर्जी को पश्चिम बंगाल विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है. यह तीसरी बार है जब बिमान बनर्जी का चुनाव अध्यक्ष के तौर पर हुआ है.

कोलाकातः बिमान बनर्जी को पश्चिम बंगाल विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है. यह तीसरी बार है जब बिमान बनर्जी का चुनाव अध्यक्ष के तौर पर हुआ है. बिमान बनर्जी का चुनाव निर्विरोध तरीके से हुआ है. तृणमूल कांग्रेस ने पहले ही बिमान बनर्जी को अध्यक्ष बनाने के लिए नाम की घोषणा कर दी थी. बिमान बनर्जी साल 2011 से लगातार अध्यक्ष के पद पर बने हुए हैं. इससे पहले गुरुवार और शुक्रवार को प्रोटेम स्पीकर और पूर्व मंत्री व टीएमसी के वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी ने नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा सदस्यता की शपथ दिलाई थी.

बीजेपी ने किया वहिष्कार

बीजेपी ने बंगाल में राजनीतिक हिंसा नहीं थमने तक विधानसभा का सत्र का बहिष्कार करने का फैसला किया है. पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि पार्टी के विधायक विधानसभा में अध्यक्ष के चुनाव का बहिष्कार करेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक तब तक सदन में नहीं जाएंगे जब तक कि राज्य में चुनाव बाद हिंसा पर नियंत्रण नहीं हो जाता.

विधायकों के लिए सुरक्षा की मांग

उन्होंने यह भी कहा, ''जब तक हमारे विधायकों को पूरी सुरक्षा नहीं मिल जाती, तब तक हम विधानसभा में नहीं आएंगे. हम तभी आएंगे जब हमारे विधायक हमारे कार्यकर्ताओं के साथ चल पाएंगे.''

तीसरी बार टीएमसी की सरकार 

बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है. इस सत्र की शुरुआत राज्य के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अभिभाषण के साथ शुरू होगा. विधानसभा चुनाव के बाद यह पहला सत्र है.

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटें जीतकर तीसरी बार सरकार बनाई है जबकि भारतीय जनता पार्टी पहली बार 77 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी दल बनी है.

वर्ल्ड रेड क्रॉस डे की कैसे हुई शुरुआत, एक क्लिक में पढ़ें इतिहास और महत्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
Explained: तमिलनाडु में 19.5 मीटर के नियम से क्या बदलेगा? दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में कितनी ऊंची इमारतें बन सकती हैं
तमिलनाडु में 19.5 मीटर के नियम से क्या बदलेगा? दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में कितनी ऊंची इमारतों की परमिशन

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget