एक्सप्लोरर

BJP Nabanna March: बीजेपी पर भड़के अभिषेक बनर्जी, वीडियो शेयर कर बोले- बंगाल ने तो बीजेपी को रिजेक्ट किया अब...

West Bengal: बीजेपी ने ममता सरकार के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार को लेकर पूरे बंगाल में 'नबन्ना अभियान' के तहत विरोध प्रदर्शन किया.

Abhishek Banerjee On BJP Nabanna March: पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ बीजेपी (BJP) ने मंगलवार को 'नबन्ना अभियान' चलाया. बीजेपी के इस मार्च को लेकर टीएमसी ने आरोप लगाया है कि इस प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लालबाजार इलाके में पुलिस की एक गाड़ी में आग लगाई है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है. 

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने ट्वीट करके लिखा कि, "आज बंगाल ही नहीं पूरे देश ने देखा कि बीजेपी के गुंडे हमारे सिटी ऑफ जॉय के साथ क्या करने में सक्षम हैं. हम यह सोचकर सिहर उठते हैं कि अगर वे सत्ता में आए होते तो क्या करते. पश्चिम बंगाल इस पार्टी को अस्वीकार करने के लिए आपका धन्यवाद. अब भारत के लिए भी इन्हें त्यागने का समय आ गया है." 

पुलिस ने नहीं दी थी अनुमति

बता दें कि, बीजेपी ने आज ममता सरकार के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार को लेकर पूरे बंगाल में 'नबन्ना अभियान' के तहत विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने इस रैली की अनुमति नहीं दी थी. फिर भी बीजेपी ने ये मार्च निकाला. बीजेपी ने कोलकाता में राज्य सचिवालय 'नबन्ना' तक मार्च का आह्वान किया था. कोलकाता की ओर बढ़ते बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोलों का भी इस्तेमाल किया. 

बीजेपी के नबन्ना अभियान में हुआ बवाल

इस दौरान पश्चिम बंगाल (West Bengal) में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी सहित कई बीजेपी (BJP) नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया था. पुलिस ने हावड़ा पुल के पास प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का भी इस्तेमाल किया. इस दौरान कई प्रदर्शनकारी पुलिस से भी भिड़ गए थे. झड़प के बाद पुलिस ने कई बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था. 

ये भी पढ़ें- 

BJP Nabanna March: कोलकाता में बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान भारी बवाल, पुलिस की गाड़ी फूंकी

BJP Nabanna March: आंसू गैस के गोले, पानी की बौछार और हिरासत में शुभेंदु-लॉकेट... ममता सरकार के खिलाफ BJP का 'संग्राम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget