एक्सप्लोरर

West Bengal: अभिषेक बनर्जी 13 सितंबर को ईडी के समक्ष होंगे पेश, उसी दिन I.N.D.I.A की अहम बैठक

Abhishek Banerjee News: टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी को ईडी ने पहले भी कई बार तलब किया था. जिस दिन बनर्जी ईडी के सामने पेश होंगे उसी दिन इंडिया की समन्वय समिति की बैठक है.

West Bengal News: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अभिषेक बनर्जी 13 सितंबर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होंगे. उन्होंने सोमवार (11 सोमवार) को इस बात की पुष्टि की. केंद्रीय जांच एजेंसी ने तृणमूल नेता को समन जारी कर पेश होने को कहा था. 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और पार्टी में दूसरे नंबर के नेता अभिषेक बनर्जी से जब पूछा गया कि क्या वह ईडी के समन का पालन करेंगे, तो इसके जवाब में उन्होंने हामी भरी. इससे पहले अभिषेक बनर्जी ने रविवार (10 सितंबर) को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से पूछताछ के लिए 13 सितंबर को उनके समक्ष पेश होने के लिए नोटिस भेजा गया है. 

इंडिया की बैठक में नहीं हो पाएंगे शामिल

विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) की समन्वय समिति की पहली बैठक भी 13 सितंबर को दिल्ली में बुलाई गई है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पार्टी सूत्रों ने बताया कि अगर वह (अभिषेक) ईडी के समक्ष पेश होते हैं तो उन्हें विपक्षी गठबंधन इंडियन इंडिया की समन्वय समिति की पहली बैठक को छोड़ना पड़ेगा. 

अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि दिल्ली में 13 सितंबर को विपक्षी गठबंधन की समन्वय समिति की पहली बैठक होनी है, जिसका मै सदस्य हूं, लेकिन ईडी के निदेशक ने मुझे उसी दिन उनके समक्ष पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है. 

पीएम मोदी पर साधा था निशाना

उन्होंने पीएम मोदी पर नाम लिए बिना कटाक्ष करते हुए कहा कि 56 इंच के सीने वाले व्यक्ति की ऐसी कायरता और खोखलेपन पर कोई भी आश्चर्यचकित हुए बिना नहीं रह सकता. केंद्रीय जांच एजेंसी ने स्कूल में नौकरी संबंधी घोटाले में शहर में 'लीप्स एंड बाउंड्स प्राइवेट लिमिटेड' के कार्यालय में छापेमारी की थी. जिसके कुछ सप्ताह बाद तृणमूल सांसद को समन जारी किया गया. 

ईडी ने किया है ये दावा

ईडी ने दावा किया कि अभिषेक बनर्जी कंपनी के सीईओ हैं. कोयला घोटाला और पशु तस्करी मामले में भी ईडी ने उन्हें पहले भी कई बार तलब किया था. जब जून में प्राथमिक स्कूल नौकरियों घोटाले में पैसे के लेन-देन की जांच के संबंध में उन्हें नोटिस भेजा गया था तो टीएमसी नेता ने जांच एजेंसी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया.  

बंगाल में जुलाई में हुए पंचायत चुनाव में अपने व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि वह ग्रामीण चुनाव के बाद किसी भी समय उपलब्ध रहेंगे. टीएमसी नेता को मई में घोटाले में सीबीआई की ओर से नौ घंटे की पूछताछ का सामना करना पड़ा था. 

ये भी पढ़ें- 

Prajwal Revanna Disqualified: पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के पोते को राहत नहीं, HC का संसद सदस्यता रद्द करने पर रोक से इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget