एक्सप्लोरर

TMC सरकार का दावा- कोविड-19 प्रबंधन पर बंगाल ने खर्च किए 4,000 करोड़ रुपये , केंद्र से कुछ नहीं मिला

राज्य सरकार ने दावा किया कि केन्द्र सरकार ने पश्चिम बंगाल को अभी तक बकाया 50,000 करोड़ रुपये नहीं दिए हैं. इनमें से 36,000 करोड़ रुपये केन्द्र-राज्य की संयुक्त वित्त पोषण वाली योजनाओं के हैं.

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि ममता बनर्जी प्रशासन ने पश्चिम बंगाल में कोविड-19 प्रबंधन पर अभी तक 4,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और महामारी से निपटने के लिए उसे अभी तक भाजपा-नीत केन्द्र की राजग सरकार से कोई सहायता नहीं मिली है.

राज्य महिला और बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री शशि पंजा ने कहा कि शुरू से अंत तक महामारी से जुड़ा प्रत्येक इंतजाम राज्य सरकार ने स्वयं किया है.

तृणमूल कांग्रेस के मुख्यालय में मंत्री ने कहा, ‘‘केन्द्र से कोई सहायता नहीं मिली है, ममता बनर्जी सरकार ने राज्य में कोविड-19 प्रबंधन पर 4,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. जून से पहले उसने 1,200 करोड़ रुपये और उसके बाद 2,800 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.’’

पंजा ने कहा कि राज्य को दो आपदाओं कोविड-19 और चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ का सामना करना पड़ा और उसे करीब 1.02 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल सरकार ने चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान के बाद राहत और पुनर्वास कार्यों पर 6,500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.’’

मंत्री ने आरोप लगाया कि केन्द्र ने राज्य को कोई राहत नहीं दी है. उन्होंने दावा किया कि केन्द्र सरकार ने पश्चिम बंगाल को अभी तक बकाया 50,000 करोड़ रुपये नहीं दिए हैं. इनमें से 36,000 करोड़ रुपये केन्द्र-राज्य की संयुक्त वित्त पोषण वाली योजनाओं के हैं.

यह भी पढ़ें:

अमरिंदर ने कहा- दस बार भी खट्टर फोन करें तो भी बात नहीं करूंगा, पहले किसानों से माफी मांगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज

Embed widget