एक्सप्लोरर

Tripura Election Results: त्रिपुरा में कमाल करने वाली टिपरा मोथा का क्या होगा रुख? प्रद्योत देबबर्मा ने खुद बताया

Tripura Elections Results 2023: त्रिपुरा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी नई नवेली टिपरा मोथा के अध्यक्ष ने कहा कि वो विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे.

Tipra Motha On Tripura Elections Results 2023: त्रिपुरा विधानसभा चुनावों में प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा की नव गठित पार्टी ने अपने प्रदर्शन से सबको चौका दिया है. राज्य में बीजेपी के बाद यही पार्टी है जिसने अपने दम पर सबसे अधिक सीटें जीती है. पहली ही बार चुनावों में बीजेपी के टक्कर में आ खड़ी हुई. इस पार्टी के अध्यक्ष देबबर्मा ने जीत के बाद अपने इरादे भी साफ कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि टिपरा मोथा पार्टी सीपीएम और कांग्रेस के साथ नहीं जाएगी. वह विपक्ष में बैठना पसंद करेगी.

'हम रचनात्मक विपक्ष में बैठेंगे'

टिपरा मोथा के अध्यक्ष प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने कहा, "हम दूसरी सबसे बड़ी पार्टी हैं इसलिए हम रचनात्मक विपक्ष में बैठेंगे लेकिन सीपीएम या कांग्रेस के साथ नहीं बैठेंगे. हम स्वतंत्र रूप से बैठ सकते हैं. हम सरकार को जब भी जरूरत होगी मदद करेंगे." दरअसल इस राज्य में 60 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी के बाद टिपरा मोथा ही ऐसी पार्टी है जिसने सबसे अधिक सीटों पर जीत हासिल की है.

चुनाव आयोग के मुताबिक, त्रिपुरा की 60 में से बीजेपी ने 32 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि टिपरा मोथा पार्टी के खाते में 13 सीट आई हैं. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने 11 सीटों जीतीं हैं. कांग्रेस को 3, इंडिजिनस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) को 1 सीट पर जीत मिली है. इस राज्य में लेफ्ट और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव मैदान में उतरी थीं. वहीं बीजेपी आईपीएफटी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ी है.

राजघराने से रखते हैं ताल्लुक

किशोर माणिक्य देबबर्मा पूर्वोत्तर में राजशाही परिवार से आते है. लोकल लेवल पर वो आदिवासी मतदाताओं के बीच बेहद मशहूर हैं. देबबर्मा पूर्व में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं. देबबर्मा की टिपरा मोथा अप्रैल 2022 में अपने गठन के महज तीन महीने बाद त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के लिए हुए चुनावों में आईपीएफटी को शून्य पर समेटने में सफल रही थी.

ये भी पढ़ें: Tripura Election Results: त्रिपुरा में माणिक साहा ने 10 महीने में कैसे कर दिया वो काम जो बिप्‍लब देब बीजेपी के लिए नहीं कर पा रहे थे, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस, AIMIM और BJP ने मिलाया हाथ, महाराष्ट्र से फिर सामने आई चौंकाने वाली सियासी तस्वीर
कांग्रेस, AIMIM और BJP ने मिलाया हाथ, महाराष्ट्र से फिर सामने आई चौंकाने वाली सियासी तस्वीर
बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में बवाल, केबिन क्रू ने की यात्रियों से बदसलूकी, जानें क्या है पूरा विवाद
बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में बवाल, केबिन क्रू ने की यात्रियों से बदसलूकी, जानें क्या है पूरा विवाद
टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का बज गया बैंड, भारत के पड़ोसी देश ने बुरी तरह धो डाला
टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का बज गया बैंड, भारत के पड़ोसी देश ने बुरी तरह धो डाला
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: पुलिस पर उठाए सवाल..जज का तबादला तत्काल! | Sambhal Violence | Anuj Chaudhary
Khabar Gawah Hai: सनातन को कौन कर रहा है बदनाम? | Prayagraj Magh Mela Row | Swami Avimukteshwaranand
ABP Report: संत VS सरकार, और बढ़ेगी रार? | Shankaracharya Controversy | Prayagraj Magh Mela
Bollywood News: तेरी दुल्हन सजाऊंगी’ ट्रेंड में निक जोनस की एंट्री, फैंस हुए खुश
Shankaracharya Controversy: Avimukteshwaranand का अपमान...Debate में मचा बवाल..लड़ने लगे धर्मगुरु !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस, AIMIM और BJP ने मिलाया हाथ, महाराष्ट्र से फिर सामने आई चौंकाने वाली सियासी तस्वीर
कांग्रेस, AIMIM और BJP ने मिलाया हाथ, महाराष्ट्र से फिर सामने आई चौंकाने वाली सियासी तस्वीर
बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में बवाल, केबिन क्रू ने की यात्रियों से बदसलूकी, जानें क्या है पूरा विवाद
बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में बवाल, केबिन क्रू ने की यात्रियों से बदसलूकी, जानें क्या है पूरा विवाद
टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का बज गया बैंड, भारत के पड़ोसी देश ने बुरी तरह धो डाला
टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का बज गया बैंड, भारत के पड़ोसी देश ने बुरी तरह धो डाला
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
फल या फल का रस, कौन देता है ज्यादा हेल्थ बेनिफिट्स? जानिए एक्सपर्ट की राय
फल या फल का रस, कौन देता है ज्यादा हेल्थ बेनिफिट्स? जानिए एक्सपर्ट की राय
मोबाइल से कैसे चेक करें पीएम किसान योजना की लिस्ट, कब आएगी सम्मान निधि की 22वीं किस्त?
मोबाइल से कैसे चेक करें पीएम किसान योजना की लिस्ट, कब आएगी सम्मान निधि की 22वीं किस्त?
Embed widget