एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार पर सहमति बनाएंगे बीजेपी के 'टॉप थ्री'

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों के एलान के बाद से राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी और बढ़ गयी है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आज राष्ट्रपति पद उम्मीदवार को लेकर बीजेपी के तीन नेताओं की कमेटी बनाई है. इस कमेटी में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और वित्त मंत्री अरुण जेटली को शामिल किया गया है. क्या करेगी ये तीन नेताओं की कमेटी ? ये तीनों नेता गैर एनडीए और गैर यूपीए की उन पार्टी के नेताओं से बात करेंगे जिन्होंने अभी तक यह फैसला नहीं किया किया है वो किसे समर्थन देंगे. वर्तमान परिस्थिति में एनडीए को अपनी पसंद का राष्ट्रपति बनाने के लिए महज 17 हजार वोटों की जरूरत है। पार्टी की यह जरूरत इन्हीं गैर एनडीए और गैर यूपीए की पार्टियों से पूरी हो सकती है. एनडीए के वोटों का हिसाब क्या है ? NDA के पास अभी 410 सांसद और 1691 विधायकों हैं, इनका वोट मूल्य 5 लाख 32 हजार 19 है. राष्ट्रपति बनाने के लिए 17 हजार 422 वोट और चाहिए. वाईएसआर कांग्रेस के पास 17 हजार 666 वोट हैं तो टीआरएस के पास 22 हजार 48 वोट हैं. YSR और TRS ने पहले ही समर्थन का एलान कर दिया है. इस हिसाब से एनडीए के पास अभी 5 लाख 71 हजार 733 वोट हैं. शशिकला की पार्टी AIADMK के 59 हजार वोट भी एनडीए को मिल सकते हैं. राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बीजेडी और आम आदमी पार्टी ने फिलहाल पत्ते नहीं खोले हैं. एनडीए की ओर से राष्ट्रपति की रेस में कौन कौन से नाम चल रहे हैं – केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत – झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू – केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू – आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत – बीजेपी सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव – लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन 17 जुलाई को वोटिंग और 20 जुलाई को काउंटिंग राष्ट्रपति चुनाव के लिए चुनाव आयोग 14 जून 2017, बुधवार को नोटिफिकेशन जारी करेगा. नामांकन की आखिरी तारीख 28 जून 2017 है. नामांकन पत्रों की जांच 29 जून गुरुवार को होगी. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 1 जुलाई शनिवार को है. अगर वोटिंग की जरूरत पड़ी तो 17 जुलाई को वोटिंग होगी और वोटों की गिनती 20 जुलाई को होगी. वोटिंग का समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: आज भी देश की जेलों से कैसे निकल भागते हैं कैदी? तमिलनाडु में सियासत तेज, सुरक्षा तंत्र पर गंभीर सवाल
Explained: आज भी देश की जेलों से कैसे निकल भागते हैं कैदी? तमिलनाडु में सियासत तेज, सुरक्षा तंत्र पर गंभीर सवाल
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 16 सीटों के आए नतीजे, 9 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 16 सीटों के आए नतीजे, 9 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
Cyclone Arnab Live: लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ा अर्नब, धीमी हुई हवा की रफ्तार, जानें अपडेट
Live: लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ा अर्नब, धीमी हुई हवा की रफ्तार, जानें अपडेट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget