एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: लश्कर-ए-तैयबा के आंतकियों से जुड़े तीन लोग गिरफ्तार, गोला-बारूद का जखीरा बरामद

सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर जिले के सोपोर क्षेत्र में सोपोर-कुपवाड़ा रोड पर शेंगरगुंड में तीनों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनके पास से हथियारों का जखीरा भी बरामद किया है.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने शनिवार को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों से जुड़े तीन लोगों को पकड़ा और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद का जखीरा भी बरामद किया.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर जिले के सोपोर क्षेत्र में सोपोर-कुपवाड़ा रोड पर शेंगरगुंड में तीनों को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि तीनों की पहचान मुश्ताक अहमद मीर उर्फ लश्किरी, मुदसिर अहमद मीर और अतहर शमास के रूप में हुई है. तीनों सोपोर के ब्राथ कलां इलाके के निवासी हैं. उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए. अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है.

पुलिस को अहम जानकारी की उम्मीद

गिरफ्तार किए गए तीनों लश्‍कर आतंकियों से पुलिस को अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है. पुलिस इन आतंकियों से हर पहलू को ध्यान में रखते हुए पूछताछ कर रही है. पुलिस ये जानने की कोशिश कर कर रही है कि क्या ये किसी साजिश को अंजाम देने वाले थे, किसी हमले की फिराक में तो नहीं थे.

पुलवामा जैसे हमले की साजिश नाकाम

बता दें कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जैसे हमले की एक और साजिश को नाकाम किया गया था. सेना ने पुलवामा के अयानगुंड इलाके में एक सैंट्रो कार में भारी मात्रा में विस्फोटकों को बरामद किया. इस कार में आईईडी का भी इस्तेमाल किया गया था. सुरक्षाबलों ने कार को संदिग्ध हालत में पाया और इसकी जांच की तो भारी मात्रा में विस्फोटक मिले.

कार को उसकी जगह से हटाकर कहीं और ले जाना संभव नहीं था इसलिए सुरक्षाबलों ने उस कार को वहीं पर नियंत्रित विस्फोट के जरिए उड़ा दिया. इस कार में इतने भारी मात्रा में विस्फोटक भरे हुए थे कि जब इसे उड़ाया गया तो आसपास के कई घरों को नुकसान पहुंचा और बड़े धमाके की आवाज सुनी गई.

ये भी पढ़ें

सीमा पर चीन से तनातनी के बीच रक्षा मंत्रालय ने दिया 156 बीएमपी गाड़ियों का ऑर्डर, जानें खासियत सहारनपुर: अपने देश के जमातियों का हाल जानने जेल पहुंचे किर्गिस्तान के राजदूत, जल्द रिहाई का दिया भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget