एक्सप्लोरर

दिल्ली में 'भूख' से मौत पर सियासत: BJP बोली- शर्म करो केजरीवाल, AAP ने कहा- LG ने रोका राशन

दिल्ली में भूख से मौत पर आप, बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर निशाना साध रही है. बीजेपी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए. वहीं आप ने उपराज्यपाल पर राशन रोकने का आरोप लगाया है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जैसे शहर में कथित तौर पर भूख से तीन बहनों की मौत पर सियासतदां सवालों के घेरे में है. कोई भी इस मौत की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं है, लेकिन सियासत तेज है. सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस एक दूसरे पर निशाना साध रही है. बीजेपी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए. वहीं आप ने उपराज्यपाल पर राशन रोकने का आरोप लगाया है. वहीं कांग्रेस ने कहा कि उसके शासनकाल में कभी ऐसा नहीं हुआ.

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज हम मंडावली जाकर पीड़ित परिवार से मिलेंगे. उन्होंने कहा कि भूख से मौत मामले की जांच मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''मंडावली में तीन बच्चियों की मौत की घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं. यह परिवार दो दिन पहले ही मंडावली में एक मकान में रह रहे किराएदार के यहां मेहमान आया था. घटना के पहले से ही बच्चियों के मजदूर पिता काम पर गए थे जो लौटे नहीं हैं. मां भी पहले से मानसिक बीमार हैं.''

बीजेपी का हमला मनोज तिवारी ने कहा कि यह दुख की बात है कि ऐसी घटना दिल्ली में हुई जहां की स्थानीय सरकार गरीबों को राशन वितरण में चैंपियन होने का दावा करती है. उन्होंने कहा , ‘‘इस घटना ने हमें अभिव्यक्त करने की सीमा से अधिक दुखी किया है, जो कि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र में हुई है.’’

उन्होंने कहा, ''देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार में आज भी आम आदमी की भूख के कारण मौत हो रही है. शर्म करो अरविंद केजरीवाल.''

वहीं आप नेता सौरभ भारद्वाज ने मौत के लिए उपराज्यपाल को इशारों-इशारों में जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने मनोज तिवारी पर पलटवार करते हुए कहा, ''आपकी जानकारी ग़लत है. केजरीवाल सरकार तो ग़रीबों के घर तक राशन पहुंचाना चाहती है, बीजेपी और एलजी उसे रोक रहे है. राशन ग़रीबों की मूलभूत ज़रूरत है. कितने ग़रीबों की जान लेकर बीजेपी जागेगी?''

बीजेपी-आप की इस लड़ाई पर कांग्रेस ने कहा कि उसके शासनकाल में कभी नहीं हुआ. दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने मिड-डे मिल, राशन कार्ड योजना और रोजगार को लेकर सवाल उठाए.

आपको बता दें कि दिल्ली के मंडावनी में एक घर में तीन नाबालिग बहनें बेहोश मिली थी. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मौत का कारण 'भूख' हो सकता है. उन्होंने कहा कि लड़कियों का पिता लापता है. भुखमरी की नौबत आने पर वह कई दिनों से नौकरी तलाश रहा था.

बीजेपी को घेरने की तैयारी में शिवसेना, PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उद्धव फूंकेंगे 'हिंदुत्व' की तुरही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तोड़ा भरोसा...'सरकार के किस कदम से नाराज हुए सोनम वांगचुक
'तोड़ा भरोसा...'सरकार के किस कदम से नाराज हुए सोनम वांगचुक
बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget