एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: पुलिस और नक्सलियों की बीच मुठभेड़, तीन जवान शहीद, एक महिला की मौत

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन सुरक्षा कर्मी शहीद हो गए हैं. बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में एक महिला की भी जान चली गई है.

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन सुरक्षा कर्मी शहीद हो गए हैं. वहीं इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है और एक अन्य बच्ची भी घायल हो गई है.

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया​ कि जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत केशकुतुल गांव के करीब जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में CRPF के 199 वीं बटालियन के सहायक उप निरीक्षक मधु पाटिल, सहायक उपनिरीक्षक मदन पाल और हवलदार ताजू ओटी शहीद हो गए.

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में एक वाहन में सवार एक महिला की मौत हो गई है तथा एक बालिका घायल हुई है. मुठभेड़ के दौरान वहां एक वाहन आ गया जिससे उसमें सवार लोग गोलीबारी में फंस गए थे.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ के दल को गश्त में रवाना किया गया था. दल जब केशकुतुल गांव के करीब जंगल में था तब नक्सलियों ने सीआरपीएफ के दल पर गोलीबारी शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस घटना में सीआरपीएफ के दो पुलिसकर्मी सहायक उप निरीक्षक मधु पाटिल और हवलदार ताजू ओटी शहीद हो गए. वहीं सहायक उपनिरीक्षक मदन पाल घायल हो गए.

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान एक महिला की भी मौत हो गई तथा एक बालिका घायल हो गई. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल स्थल के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया. घायलों को भैरमगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जब घायल एएसआई मदन पाल को जगदलपुर रवाना किया जा रहा था तब रास्ते में उनकी भी मृत्यु हो गई.

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने सीआरपीएफ जवानों से एक एके-47 रायफल, चार मैग्जिन, एक बुलेट प्रुफ जैकेट और एक वायरलेस सेट भी लूट लिया है. क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget