एक्सप्लोरर

CM अरविंद केजरीवाल की बेटी से ठगी के आरोप में 3 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता से ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और पुलिस को मुख्य आरोपी की तलाश है.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की साइबर सेल की टीम ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी के साथ 34 हज़ार की ठगी करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम कपिल, साजिद और मनविंदर है.

दरअसल, सीएम केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने एक पुराने सोफे को बेचने के लिए ऑनलाइन साइट पर जानकारी डाली थी. सोफे की जानकारी ऑनलाइन आने के बाद एक शख्स ने केजरीवाल की बेटी से संपर्क किया और कहा कि वो सोफ़ा खरीदना चाहता है. लेकिन मुख्यमंत्री की बेटी इस बात से बिल्कुल अंजान थी कि जिससे वो बात कर रही है वो एक साइबर ठग है.

उस ठग ने केजरीवाल की बेटी को कहा कि वो उसके अकाउंट में कुछ पैसे ट्रांसफर कर के देख रहा है और उसने अकाउंट में बेहद छोटी रकम डाली. वो रकम केजरीवाल की बेटी के अकाउंट में आ गई. इससे उसका विश्वास उस शख्स पर पक्का हो गया कि जो सोफा ख़रीदना चाहता है वो सही आदमी है.

इसके बाद उस शख्स ने केजरीवाल की बेटी को एक क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए कहा जैसे ही उसने बार कोड स्कैन किया उसके अकाउंट से 20 हज़ार रुपये गायब हो गए. केजरीवाल की बेटी ने पलटकर उसे फ़ोन किया और कहा कि ये क्या हुआ है? तब वो शातिर ठग बोला कि गलती से हो गया इस बार नहीं होगा लेकिन एक बार फिर अकाउंट से 14 हज़ार रुपये गायब हो गए. तब केजरीवाल की बेटी को समझ आया कि वो ठगी की शिकार हो चुकी हैं.

पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि जिस अकाउंट में पैसे गए है उस अकाउंट से पैसे आगरा से निकाले गए हैं. पुलिस की टीम ने जब उस अकाउंट की जांच की तो कपिल नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया इसने पूछताछ में बताया कि वो सिर्फ अपने अकाउंट में पैसे मंगवाता है और ठगी के पैसों में अपना हिस्सा लेता है.

कपिल ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई फेक अकाउंट खुलवाए हैं. कपिल मथुरा का रहने वाला है. कपिल से पूछताछ के आधार पर साजिद को गिरफ्तार किया गया. ये भी ठगों को फेक अकाउंट प्रोवाइड करता है पैसा मंगवाने के लिए.

इसके बाद पुलिस की टीम ने मनविंदर को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक मनविंदर भी मथुरा का ही रहने वाला है और मनविंदर फेक बैंक अकाउंट खोलने के लिए फर्जी दस्तावेज उपलब्ध करवाता है. फिलहाल पुलिस की टीम को मास्टरमाइंड की तलाश है जो अभी तक फरार है. पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बाहुबली मुख़्तार अंसारी के बेटों से लखनऊ पुलिस ने पूछे 50 सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 नाम लगभग तय
नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 नाम लगभग तय
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget