एक्सप्लोरर

कोरोना: असम में मौलाना के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हजारों लोग, प्रशासन ने तीन गांवों को किया सील

असम के नगांव जिले में एक धार्मिक प्रचारक के अंतिम संस्कार में करीब दस हजार लोग शामिल हुए. स्थानीय प्रशासन ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए आस-पास के तीन गांवों में पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है.

गुवाहाटी: देश में तेज़ी से कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच असम से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, यहां नगांव जिले में नियमों को ताक पर रखते हुए एक मौलान के अंतिम संस्कार में करीब दस हजार लोग शामिल हो गए, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने कोरोना के डर से आस-पास के तीन गांवों में पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक एक धार्मिक प्रचारक थे और उनकी उम्र करीब 87 साल थी.

एक अंग्रेज़ी अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, दो जुलाई को अखिल भारतीय जमीयत उलेमा के उपाध्यक्ष खैरुल इस्लाम को उनके मूल स्थान के एक कब्रिस्तान में दफन किया गया. खैरुल इस्लाम एक बड़ी शख्सियत थे, इसलिए उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों की भीड़ एकट्ठा हो गई. बताया जा रहा है कि खैरुल के बेटे अमीनुल इस्लाम नगांव जिले के ढींग विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और उन्होंने ही अपने पिता के अंतिम संस्कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. इन तस्वीरों में भारी भीड़ दिखाई दे रही है. प्रशासन का मानना है कि अंतिम संस्कार में लगभग दस हजार लोग शामिल हुए थे.

अब तक दो मामले दर्ज किए गए- उपायुक्त

नगांव जिले के उपायुक्त जादव सैकिया ने कहा, 'इस संबंध में दो मामले दर्ज कर लिए गए हैं. अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोगों ने कई नियमों का उल्लंघन किया है. मामले में एक पुलिस ने और एक मजिस्ट्रेट ने केस दर्ज किया है. इसके साथ ही कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए तीन गांवों को भी सील कर दिया गया है.

उन्होंने आगे कहा कि दोनों ही मामले किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं बल्कि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं. हम मामले की जांच करेंगे और कानून के अनुसार आगे बढ़ेंगे.'

विधायक बेटे ने दी सफाई

वहीं, मृतक मौलाना के बेटे विधायक अमीनुल इस्लाम ने एक अखबार से बातचीत में कहा, 'मेरे पिता एक बड़ी शख्सियत थे. उनको बड़ी तादाद में लोग मानते थे. हमने अंतिम संस्कार के लिए पुलिस को सूचित किया था. पुलिस ने कई लोगों को अंतिम संस्कार में शामिल होने से भी रोका, लेकिन फिर भी इतने लोग शामिल हो गए.'

यह भी पढ़ें- 

Weather Updates: मुंबई में आज भी भारी बारिश का अनुमान, दिल्ली में जमकर बरस सकते हैं बादल, जानें- अपने शहर का हाल

गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9 मापी गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget