एक्सप्लोरर

काम की खबर: दिल्ली में कोरोना वैक्सीन लगवा चुके लोगों को एडवांस प्रॉपर्टी टैक्स भरने में मिलेगी छूट, जानें स्कीम

इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए लोगों को टीकाकरण का सर्टिफिकेट देना होगा. एडवांस प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने वालों को 15 फीसदी की छूट मिलती है, लेकिन जिन्होंने कोरोना का टीका लगवा लिया है उसे इसके अलावे भी छूट दी जाएगी.

नई दिल्ली: दिल्ली में टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अनोखी पहल की है. इसके तहत उत्तरी दिल्ली नगर निगम में रहने वाला कोई व्यक्ति कोरोना का टीका लगवा चुका है और वह एडवांस प्रॉपर्टी टैक्स जमा करता है तो उसे 15 फीसदी के अलावे 5 फीसदी और छूट मिल सकता है.

परिवार में जो लोग टीकाकरण के योग्य हैं उन सबके टीका लगने पर ये छूट है. जिन्हें 15 फीसदी छूट मिलती हैं उन्हें 20 फीसदी छूट मिलेगी. एडवांस प्रॉपर्टी टैक्स भरने में महिलाओं और बुजुर्गों को 30 फीसदी की छूट मिलती है, टीका लगवाने पर 35 फीसदी की छूट मिलेगी. इसके लिए टीकाकरण का सर्टिफिकेट देना होगा. इसको लेकर एबीपी न्यूज़ से उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जयप्रकश ने खास बातचीत की.

जयप्रकाश ने कहा कि दिल्ली और देश में जिस तरह कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, उसका कवच मास्क और टीकाकरण ही है. प्रधानमंत्री ने दूसरे चरण में टीका लगवा कर लोगों को जागरूक किया किया कि टीका भी सुरक्षित है और टीकाकरण भी सुरक्षित है. लोगों को जागरूक करने के लिए हम स्कीम लेकर आए हैं कि 1 अप्रैल से 30 जून तक हमारी एडवांस टैक्स की स्कीम होती है, जिसमें जो लोग टैक्स जमा करते हैं उन्हें 15 फीसदी की छूट मिलती हैं.

मेयर ने बताया कि पिछले साल 4 लाख 23 हज़ार लोगों ने सम्पत्ति कर जमा कराया इस बार टारगेट 6 लाख से ज्यादा का है. हमने लोगों से कहा कि आपना एडवांस टैक्स जमा कीजिए हम आपको 15 फीसदी छूट देते हैं और आपके परिवार में सबने टीका लगवा लिया तो 5 फीसदी एक्स्ट्रा छूट देंगे. आप इसको लेकर एफिडेविट भी दे सकते हैं. कुल मिलकर हम लोगों को जागरूक करना चाहते हैं, टीकाकरण को बढ़ाना चाहते हैं.

इसको लेकर क्या दस्तावेज देने होंगे?

इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब आप ऑनलाइन टैक्स जमा कराएंगे तो सर्टिफिकेट दे दें. हमें प्रूफ मिल जाएगा. अगर नहीं तो आप एफिडेविट भी दे सकते हैं. हमें लगता है कि आने वाले समय में इससे टीकाकरण में तेजी आएगी और दिल्ली में संपत्ति कर भी आएगा.

इससे होने वाले नुकसान पर?

जयप्रकाश ने कहा कि इस समय लोगों की जान बचाना है. हम नगर निगम की सिविक बॉडी हैं तो लोगों को राहत दे सकते हैं. इसलिए हमने लोगों को एडवांस संपत्ति कर में 5 फीसदी और छूट दी है. इससे जिन्हें 15 फीसदी छूट मिलती थी उन्हें 20 मिलेगी. एडवांस प्रॉपर्टी टैक्स भरने पर महिलाओं और बुजुर्गों को 30 फीसदी की छूट मिलती है उन्हें भी 5 फीसदी और यानी 35 फीसदी की छूट मिलेगी.

दिल्ली: आज से 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू, जरूरी सेवाओं को छोड़कर रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक मूवमेंट बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
हैदराबाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, युद्ध की वजह से एयरपोर्ट पर थमे खाड़ी देशों के विमान, कई उड़ानें प्रभावित
हैदराबाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, एयरपोर्ट पर थमे खाड़ी देशों के विमान, कई उड़ानें प्रभावित
जिंदगी न मिलेगी दोबारा... दोस्त की अंतिम यात्रा में ACP का भावुक संदेश, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
जिंदगी न मिलेगी दोबारा... दोस्त की अंतिम यात्रा में ACP का भावुक संदेश, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
Raisina Dialogue 2026: समंदर में ईरान ने लगाई गुहार तो मदद के लिए आगे आया भारत, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई पूरी बात
समंदर में ईरान ने लगाई गुहार तो मदद के लिए आगे आया भारत, विदेश मंत्री जयशंकर ने बताई पूरी बात

वीडियोज

Bollywood news: धुरंधर की एंट्री, एक शक्तिशाली किरदार की वापसी जो पूरी बाजी पलटने का दम रखता है (07-03-2026)
Jagadhatri: 😮Shivay की खुशियों को लगी नजर! पिता का आशीर्वाद मिला पर Gunjan की जान पर बनी #sbs
Iran US-Israel War: Midnight Attack! ईरान ने दागीं 5 बैलिस्टिक मिसाइलें | War Latest Update
US Israel Iran War: इजरायल में बजे हमले वाले सायरन, मची अफरा-तफरी | Breaking | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान की राजधानी में भीषण बमबारी | War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका के THAAD डिफेंस सिस्टम की बजी बैंड! ईरान की मिसाइलों ने किया तबाह, खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन
अमेरिका के THAAD डिफेंस सिस्टम की बजी बैंड! ईरान की मिसाइलों ने किया तबाह, खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन
'जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई', BJP पर बरसे अखिलेश यादव ने रूस को बताया पुराना मित्र
'जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई', BJP पर बरसे अखिलेश यादव ने रूस को बताया पुराना मित्र
'अपनी शर्त रखने की आजादी..' 8 घंटे की शिफ्ट पर छिड़ी बहस के बीच करीना कपूर ने किया दीपिका पादुकोण का सपोर्ट
8 घंटे की शिफ्ट पर छिड़ी बहस के बीच करीना कपूर ने किया दीपिका पादुकोण का सपोर्ट
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले मिचेल सेंटनर ने दी बड़ी धमकी, अहमदाबाद में फिर टूटेगा 140 करोड़ भारतीयों का दिल?
फाइनल से पहले सेंटनर ने दी बड़ी धमकी, अहमदाबाद में फिर टूटेगा 140 करोड़ भारतीयों का दिल?
कौन है ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला पाकिस्तानी आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान से निकला कनेक्शन, जानें सब कुछ
कौन है ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला पाकिस्तानी आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान से निकला कनेक्शन, जानें सब कुछ
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
Video: पानी के दरिंदे को फाड़ खा गया जंगल का राजा, नदी किनारे जमकर दहाड़ी मौत, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा
पानी के दरिंदे को फाड़ खा गया जंगल का राजा, नदी किनारे जमकर दहाड़ी मौत, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा
UPSC रिजल्ट में बड़ा ट्विस्ट, 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, क्या है सच?  
UPSC रिजल्ट में बड़ा ट्विस्ट, 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, क्या है सच?  
Embed widget