एक्सप्लोरर

Detail: ट्रैक्टर परेड के चलते प्रभावित होंगे ये रूट, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सलाह- इधर जाने से बचें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ज्वाइंट कमिश्नर मीनू चौधरी ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के तहत किसानों की ट्रैक्टर परेड के रूट के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर होने वाली किसानों की ट्रैक्टर रैली को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ज्वाइंट कमिश्नर मीनू चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधि किया. उन्होंने कहा कि किसानों की ट्रैक्टर रैली तीन रूट पर होगी. इसके लिए इंतजाम किए गए हैं.

इस पर विस्तार से बताते हुए मीनू चौधरी ने कहा कि इसके लिए पुलिस की तरफ से आज शाम से इंतजाम शुरू हो जाएंगे और कल पूरे दिन रहेंगे. इससे संबंधित रूट डायवर्जन की वजह से प्रभावित रहेंगे. इसलिए लोगों से अनुरोध है कि इन रूट पर जानें से बचें.

पहला रूट

सिंघु बॉर्डर से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, डीटीआईयू, शाहबाद डेयरी, बरवाला विलेज, पूठ खुर्द विलेज, कंझावला टी-प्वाइंट, कंझावला चौक, कुतुबगढ़, औचंडी बॉर्डर पर ट्रैक्टर रैली होती जाएगी. इससे एनएच-44 का ट्रैफिक प्रभावित रहेगा जो जीटी रोड की तरफ जाता है. सिंघु  शनि मंदिर से अशोक फार्म, सुंदरपुर माजरा, कुशक कॉलोनी, मुकरबा चौक, जीटीके डिपो की ओर जाने वाली सड़क भी प्रभावित रहेगी.

बवाना रोड की तरफ जाने वाला ट्रैफिक डायवर्ट होगा. जेल रोड, जीथ्रीएस मॉल, मधुबन चौक, रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन, रिठाला चौक, हेलीपैड टी-प्वाइंट कुशक रोड, डीएसआईडीसी रोड सेक्टर 4, झंडा चौक की ओर जाने वाली सड़क प्रभावित होगी. जो ट्रैफिक कंझावला रोड की तरफ जाने वाला है उसके डायवर्जन प्वाइंट्स रहेंगे. ये कराला कंझावला विलेज, जोंटी टोल और  कुतुबगढ़ गढ़ी रोड हैं.

संयुक्त आयुक्त ने अनुरोध किया है कि दिल्ली से बाहर से आने वाले वाहन चालक जीटीके रोड, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, बादली मेट्रो स्टेशन, बवाना रोड, बवाना चौक, बवाना कंझावला रोड, कंझावला से ओचंडी बॉर्डर अवॉइड करें.

दूसरा रूट

टिकरी बॉर्डर के बाद नांगलोई, बकरोला विलेज, झरोदा बॉर्डर, रोहतक बायपास और बहादुरगढ़.  इसमें किराड़ी मोड़ की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को ट्रैफिक को अनुमति नहीं रहेगी. कुतुबगढ़ आने की ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट घेवडा मोड़, झटिकरा मोड़, नजफगढ़ और द्वारका मोड़ रहेंगे. इन प्वाइंट पर कमर्शियल वाहन को नहीं आने दिया जाएगा. गोयला डेयरी प्वाइंट नजफगढ़ से भी ट्रैफिक को आने की इजाजत नहीं होगी. झरोदा ड्रेन और नजफगढ़ ड्रेन इन दोनों प्वाइंट से भी ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा. एनएच-10 रोहतक रोड, टिकरी बॉर्डर, नांगलोई नजफगढ़ रोड और नजफगढ़ झरोदा बॉर्डर को अवॉइड करने का अनुरोध ट्रैफिक पुलिस की ओर से किया गया है.

तीसरा रूट

तीसरा रूट ईस्ट दिल्ली का है. गाजीपुर बॉर्डर, एनएच-24 का कुछ हिस्सा, आनंद विहार, अप्सरा बॉर्डर. एनएच-24 की ओर से कमर्शियल वाहनों को आने की अनुमति नहीं रहेगी. उनको वहीं से डायवर्ट कर दिया जाएगा. रिंग रोड नहीं आने दिया जाएगा, उनको डायवर्ट किया जाएगा. साथ ही एनएच 24 पर ट्रैफिक डाइवर्ट रहेगा. रोड नंबर 56, हसनपुर डिपो, अशोका निकेतन आईआईटी कॉलेज विवेक से भी डायवर्जन प्वाइंट रहेंगे. अप्सरा बॉर्डर की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को भी रोका जाएगा.

इस रूट पर भी ट्रैफिक के लिए अवॉइड करने की सलाह दी गई है. ट्रैफिक पुलिस का अनुरोध है कि एनएच-24 से गाजीपुर के रास्ते से दूर रहें. साथ ही रोड नंबर 56 अप्सरा बॉर्डर से यह डायवर्सन प्वाइंट रहेंगे.

ट्रैफिक अपडेट ट्विटर और फेसबुक के जरिए मिलते रहेंगे. ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का अनुरोध है कि घर से निकलने से पहले सोशल मीडिया पर ट्रैफिक पुलिस के अपडेट्स पर नजर रखें.

भारत-चीन के बीच 9वें दौर के सैन्य स्तर वार्ता में बनी सहमति, जल्द कम करेंगे फ्रंट लाइन सैनिक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी पास हुआ जन विश्वास विधेयक, जानें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने क्या बताया?
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी पास हुआ जन विश्वास विधेयक, जानें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने क्या बताया?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
डिफेंस हब की तरफ बढ़ रहा देश, भारत के हथियारों की डंका, 4 साल में तीन गुणा बढ़ी मांग
डिफेंस हब की तरफ बढ़ रहा देश, भारत के हथियारों की डंका, 4 साल में तीन गुणा बढ़ी मांग
बंगाल में SIR अधिकारियों को बंधक बनाने पर ECI सख्त, SC की फटकार के बाद NIA के हवाले जांच
बंगाल में SIR अधिकारियों को बंधक बनाने पर ECI सख्त, SC की फटकार के बाद NIA के हवाले जांच

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget