एक्सप्लोरर

Delhi Roads: मानसून से पहले दिल्ली की इन 11 सड़कों का होगा कायापलट, जाम से मिलेगी मुक्ति

Delhi Roads: डिप्टी सीएम और पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को रोहिणी इलाके की 11 सड़कों के सुदृढ़ीकरण से संबंधित कामों के लिए 6.10 करोड़ रुपए लागत की परियोजनाओं को मंजूरी दी. 

Delhi Roads:  दिल्ली (Delhi) के लोगों को आवाजाही में किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें सड़कों पर जाम से न जूझना पड़े, इसके लिए समय-समय पर जरुरत के अनुसार लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सड़कों (Roads) की मरम्मत का काम किया जाता है. इसी के मद्देनज़र उपमुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने सोमवार को रोहिणी इलाके की 11 सड़कों के सुदृढ़ीकरण से संबंधित कामों के लिए 6.10 करोड़ रुपए लागत की परियोजनाओं को मंजूरी दी है.  जिन 11 सड़कों का सुदृढ़ीकरण किया जाना है, उनकी कुल लम्बाई 7.47 किलोमीटर है.

मनीष सिसोदिया ने बताया कि इन सड़कों का सुदृढ़ीकरण आधुनिक तकनीक की मदद से किया जाएगा, जिससे कि लंबे समय तक ये सड़कें मजबूत बनी रहें. पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम क्रमबद्ध तरीके से पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आने वाली सड़कों को बेहतर बनाने का काम कर रहे है. उसी क्रम में मानसून से पहले रोहिणी इलाके की इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण का काम शुरू किया जा रहा है, ताकि लोगों को मानसून के दौरान परेशानियों का सामना न करना पड़े. साथ ही, इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण से रोहिणी के कई इलाकों में कॉलोनियों से मुख्य मार्ग तक की इंटर-कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी और लोगों की यात्रा में समय बचेगा.” उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के सुदृढ़ीकरण के कार्यों को समय रहते पूरा किया जाए.

सरकार का विजन लोगों को विश्व स्तरीय सड़कें देना
पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार (Delhi) Government) दिल्ली के लोगों को सुरक्षित, सुगम और सुंदर सड़क मुहैया कराने के लिए काम कर रही है. सरकार का विज़न अपने नागरिकों को विश्व स्तरीय सड़कें उपलब्ध करा कर उन्हें यात्रा का सुखद अनुभव देना है. इस कारण इन सड़कों (Roads) के सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी (PWD) द्वारा आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे दिल्ली की सड़कें लोगों की आवाजाही के लिए अधिक सुरक्षित बन सकें.

रोहिणी की इन सड़कों का होगा सुदृढ़ीकरण:-

  • रोहिणी सेक्टर-11, ब्लॉक एफ-3 से एच-4 तक की सड़क
  • रोहिणी सेक्टर-11, ब्लॉक ए-1 से एफ-3 तक की सड़क
  • रोहिणी सेक्टर-11, ब्लॉक एच-1 से एच-5 तक की सड़क
  • रोहिणी सेक्टर-11, ब्लॉक एफ-1 से H-2 तक की सड़क
  • रोहिणी सेक्टर-11, ब्लॉक सी-4 से ए-3 तक की सड़क
  • रोहिणी सेक्टर-11, ब्लॉक एफ-1 से एफ-3 तक की सड़क
  • रोहिणी सेक्टर-11, ब्लॉक ए-1 से A-3 तक की सड़क
  • रोहिणी सेक्टर-11, ब्लॉक सी-1 से सी-5 तक की सड़क
  • रोहिणी सेक्टर-11, कम्युनिटी सेंटर से एनडीएमसी कॉलोनी तक की सड़क
  • रामा रोड
  • रोड न.41ए से रामा रोड तक की सड़क

यह भी पढ़ें:

Satyendar Jain Arrested: ED ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को किया गिरफ्तार, जानें क्या है आरोप?

Satyendar Jain Arrested: सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP और BJP आमने-सामने, सिसोदिया बोले- फर्जी केस में फंसाया गया

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget