एक्सप्लोरर

Opposition Front: नवाब मलिक ने मिलाया संजय राउत के सुर में सुर, कहा-एक ही होगा विपक्षी मोर्चा, यूपी में सपा के साथ

NCP leader Nawab Malik: नवाब मलिक ने कहा कि हम (NCP) चाहते हैं कि सभी विपक्षी दल BJP के खिलाफ एक साथ खड़े हों. अगर शिवसेना और कांग्रेस एक साथ आ सकते हैं तो हम सभी विपक्षी दलों को साथ ला सकते हैं.

Third Front News: महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस के साथ सरकार में शामिल NCP ने शिवसेना नेता संजय राउत के सुर में सुर मिलाया है. उन्होंने संजय राउत के देश में एक ही विपक्षी मोर्चा होने की बात का समर्थन किया है. NCP ने कहा है कि वो यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में समाजवादी पार्टी को सपोर्ट कर रहे हैं. एनसीपी के नेता नवाब मलिक ने दावा किया है कि देश में एक ही विपक्षी मोर्चा होगा, जो बीजेपी की मुखालफत करेगा. उन्होंने कहा कि हम (NCP) चाहते हैं कि सभी विपक्षी दल BJP के खिलाफ एक साथ खड़े हों. अगर शिवसेना और कांग्रेस एक साथ आ सकते हैं तो हम उन्हें (सभी विपक्षी दलों) भी एक साथ ला सकते हैं.  

नवाब मलिक का बयान ऐसे समय में आया है, जब बीजेपी के खिलाफ विपक्षी मोर्चे को मजबूत करने की कोशिश हो रही हैं. राज्यसभा के सांसद और शिवसेना नेता संजय राउत ने भी मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. बैठक के बाद संजय राउत ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी से ममता बनर्जी के यूपीए वाले बयान समेत कई मुद्दों पर चर्चा की. संजय राउत ने राहुल गांधी से बैठक के दौरान कहा कि उन्हें अगुवाई (विपक्ष की) करनी चाहिए.

बैठक के बाद राउत ने कहा, "राहुल गांधी जी से लंबी बात हुई है, जो बातचीत हुई वो स्वभाविक तौर पर राजनीतिक है. सब कुछ ठीक है, लेकिन जो भी चर्चा हुई, उसके बारे में पहले पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे जी को बताएंगे. उसके बाद ही मीडिया में कुछ कह सकते हैं. इतना ज़रूर है कि शिवसेना यह मानती है एकजुट विपक्ष होना चाहिए." संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान विपक्ष पर ममता बनर्जी ने जो बात कही उसपर भी चर्चा हुई. उन्होंने बताया, "राहुल गांधी मुंबई आने वाले हैं, एक कार्यक्रम तय हो रहा है ( 27-28 दिसंबर को ). उस दौरान अगर उद्धव ठाकरे कामकाज पर लौटे, तो मुलाकात हो सकती है." 

संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस के बिना कोई अलग मोर्चा संभव नहीं है. विपक्ष का एक ही गठबंधन हो, उसका प्रयास होना चाहिए. संजय राउत ने कहा, "राहुल जी को कहा कि आपको लीड (अगुवाई करना) करना चाहिए. आने वाले चुनावों पर भी बात हुई है. बात राष्ट्र की राजनीति को लेकर हो रही है. टीएमसी और कांग्रेस को साथ लाने की कोशिश के लिए शरद पवार जी जैसे वरिष्ठ नेता काफी हैं." उन्होने बताया कि कल प्रियंका गांधी से भी वो मुलाकात करेंगे. साथ ही उन्होंने इस बात पर ज़ोर देते हुए कहा कि विपक्ष का एक ही फ्रंट होना चाहिए. कई फ्रंट हुए तो काम नहीं चलेगा.

ये भी पढ़ें-  संसद से गायब रहने वाले सांसदों को पीएम मोदी की फटकार, कहा- बच्चों की तरह बार-बार कहना ठीक नहीं

ये भी पढ़ें- आंदोलन में मारे गए किसानों की लिस्ट Loksabha में दिखाकर बरसे Rahul Gandhi, बोले- Modi सरकार दे मुआवजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget