एक्सप्लोरर

भारत में यहां नहीं है एक भी कोरोना केस, जनजीवन है बिल्कुल सामान्य

दुनिया कोरोना महामारी से भले ही जूझ रही हो लेकिन केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में अब तक कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है. लक्षद्वीप में लोगों ने ना तो मास्क पहना है ना ही किसी तरह की पाबंदियों का उन्हें सामना करना पड़ रहा है.

कोच्चि: कोरोना महामारी से दुनिया भले जूझ रही हो लेकिन केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में जनजीवन बिलकुल सामान्य नजर आता है. यहां अब तक कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है. लक्षद्वीप में ना मास्क, ना सेनेटाइजर और कोविड-19 की कई अन्य पाबंदियों का भी यहां कोई चक्कर नहीं दिखता.

8 दिसंबर तक यहां एक भी कोरोना मामला नहीं आया सामने- सांसद मोहम्मद फैजल

शादी-ब्याह से लेकर लोगों का मिलना-जुलना समेत सभी गतिविधियां बदस्तूर जारी हैं. यह सब कुछ आसानी से हो रहा है क्योंकि अरब सागर में स्थित इस द्वीप पर लोगों के आसानी से प्रवेश को रोकने के लिये मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का बेहद सख्ती से पालन किया जाता है. लोकसभा में लक्षद्वीप का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद पी पी मोहम्मद फैजल के मुताबिक, इस साल के शुरू में ही लक्षद्वीप ने कोविड-19 महामारी को रोक दिया था और आठ दिसंबर तक यहां एक भी मामला सामने नहीं आया था. फैजल ने बताया, “हमारे उठाए गए अनुकरणीय ऐहतियाती उपायों की वजह से अब तक लक्षद्वीप से कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है.”

स्कूल खुले हैं और कक्षाएं चल रही हैं- सांसद मोहम्मद फैजल

कड़े उपायों के साथ ही 36 वर्ग किलोमीटर के इस द्वीप पर प्रवेश मिल सकता है. वह चाहे आम आदमी हो, अधिकारी या जनप्रतिनिधि- उन्हें कोच्चि में सात दिन के पृथकवास समेत अनिवार्य ऐहतियाती उपायों को अपनाना ही होगा. कोच्चि ही एक मात्र बिंदु है जहां से पानी के जहाज या हेलीकॉप्टर के जरिये द्वीप तक परिवहन की इजाजत है. फैजल ने कहा कि द्वीप पर लोगों के लिये कोविड-19 संबंधी कोई पाबंदियां लागू नहीं हैं. उन्होंने कहा, “न मास्क, न सेनेटाइजर क्योंकि यह एक हरित क्षेत्र है. लक्षद्वीप एक मात्र जगह है जहां विद्यालय खुले हैं और कक्षाएं चल रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर से स्कूलों को खोलने की इजाजत दे दी थी.” सांसद ने कहा, “यह सामान्य है. धार्मिक और विवाह संबंधी सभी आयोजन सामान्य रूप से हो रहे हैं. यहां सब कुछ सामान्य है.” देश का सबसे छोटा केंद्र शासित क्षेत्र लक्षद्वीप 32 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले 36 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है. 2011 की जनगणना के मुताबिक, यहां की आबादी 64,000 थी.

यह भी पढ़ें.

Farmers Protest Live Updates: 12 दिसंबर तक दिल्ली-जयपुर हाईवे रहेगा सील, किसान नेता बोले- दोबारा प्रस्ताव आए तो करेंगे विचार

राष्ट्रपति से मिलने के बाद राहुल गांधी बोले - सरकार कृषि कानून को वापस ले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget