एक्सप्लोरर

आधार की सुरक्षा को लेकर जागी सरकार, अब 16 अंकों वाली वर्चुअल आईडी से होगा वेरिफिकेशन

विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई ने आधार के जरिए निजता को लेकर जतायी गयी चिंता का हवाला देते हुए सुरक्षा के नए उपायों का ऐलान किया है.

नई दिल्लीः आधार की सुरक्षा पर उठ रहे सवालों के बीच विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई ने वर्चुअल आईडी की व्यवस्था शुरु करने का ऐलान किया है. साथ ही ग्राहक पहचान यानी केवाईसी के लिए आधार के इस्तेमाल को सीमित किया जाएगा.

बीते कुछ समय से आधार डेटा बेस से जानकारियां चोरी होने की खबरें लगातार आ रही है. एक अंग्रेजी अखबार ने तो यहां तक दावा किया किया कि चंद रुपये के एवज में जानकारियां हासिल करना मुमकिन है. दूसरी ओर रिजर्व बैंक की मदद से चलने वाले एक शोध संस्थान के आलेख में दावा किया गया कि आधार डाटा साइबर अपराधियों के लिए खासी मददगार साबित हो सकते हैं. हालांकि प्राधिकरण ये लगातार दावा करता रहा है कि लोगों की जानकारियां पूरी तरह से सुरक्षित है और सेंध लगाना लगभग नामुमकिन है. फिर भी प्राधिकरण ने निजता को लेकर जतायी गयी चिंता का हवाला देते हुए सुरक्षा के नए उपायों का ऐलान किया है.

वर्चुअल आईडी

  • मौजूदा व्यवस्था में आधार के जरिए पहचान की पड़ताल के लिए किसी को भी 12 अंकों वाला अपना आधार नंबर बताना होता है. लेकिन प्रस्तावित व्यवस्था में इसकी जगह नया विकल्प होगा. इसमें
  • कोई भी व्यक्ति यूआईडीएआई की वेबसाइट (https://uidai.gov.in) पर जाकर अपने आधार नंबर के एवज में वर्चुअल आईडी तैयार कर सकता है. ये सुविधा केवल आधार धारक को ही हासिल होगा.
  • 16 अंकों का वर्चुअल आईडी कुछ समय के लिए ही मान्य होगा. तय समय के बाद नया आईडी जारी करना होगा. ध्यान रहे कि एक समय में एक ही वर्चुअल आईडी चलेगा और नया आईडी आने के बाद पुराना अपने-आप रद्द हो जाएगा.
  • वर्चुअल आईडी की बदौलत फोन कंपनियां या बैंकों को आधार धारक की सीमित जानकारी मसलन नाम, पता और फोटोग्राफ मिलेगा जो उस व्यक्ति की पहचान साबित करने के लिए काफी होगा. वर्चुअल आईडी की बदौलत आधार नंबर की जानकारी नहीं मिलेगी.
  • वर्चुअल आईडी से पहचान साबित करने का वही तरीका होगा जो अभी आधार के जरिए होता है.
  • जहां कहीं भी पहचान की पड़ताल करनी है या फिर केवाईसी कराना हो, वहां पर इस वर्चुअल आईडी का इस्तेमाल हो सकता है. इस तरह संबंधित एजेंसी के पास आधार नंबर जमा नहीं हो सकेगा.
  • वर्चुअल आईडी का इस्तेमाल पहली मार्च से शुरु हो जाएगा जबकि पहली जून से ये अनिवार्य कर दिया जाएगा.
  • जो भी एजेंसी तय समय तक नए विकल्प के लिए जरुरी सुविधा विकसित नहीं करेगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.

इसके साथ ही केवाईसी के लिए आधार के सीमित इस्तेमाल का प्रावधान किया गया है. प्राधिकरण का कहना है कि जरुरत के आधार पर या फिर सीमित जानकारी के लिए ही आधार का इस्तेमाल हो सकेगा.

अब तक देश भर में 119 करोड़ आधार नंबर जारी किए जा चुके हैं. आधार एक पहचान है और भारत में रहने वाला कोई भी व्यक्ति, यहां तक की विदेशी नागरिक भी, आधार नंबर ले सकता है. सरकार कई मौकों पर कह चुकी है कि आधार नागरिकता का सबूत नहीं. विभिन्न योजनाओं में सरकारी मदद जैसे सब्सिडी व स्कॉलरशिप देने के लिए आधार को आधार बनाया जाता है.

125 करोड़ रुपये जमा कराए जेपी वर्ना जाना होगा तिहाड़ जेल: सुप्रीम कोर्ट एयर इंडिया में विदेशी निवेशकों के लिए खुला रास्ता, सिंगल ब्रांड रिटेल में ऑटोमैटिक रूट से 100% FDI बेनामी लेन-देन करने वाले हों सावधानः आईटी विभाग ने किया लोगों को सचेत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget