एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir FDI: जम्मू-कश्मीर में बनेगा वर्ल्ड क्लास शॉपिंग माल, बुर्ज खलीफा बनाने वाली कंपनी ने किया करार

World Class Mall In Srinagar: डल झील के किनारे स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में भारत और संयुक्त अरब अमीरात के निवेशकों का एक सम्मेलन हुआ. उपराज्यपाल ने इसका उद्घाटन किया.

Emmar investments in J&K: अनुच्छेद 370 की बेड़ियों से मुक्ति के बाद जम्मू-कश्मीर अब तरक्की के नए आयाम गढ़ रहा है. प्रदेश से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से कश्मीर में काफी उद्योगपति पहुंच रहे हैं, जिससे वहां नए-नए निवेश पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में प्रदेश का सबसे बड़ा शॉपिंग माल बनने जा रहा है. यह श्रीनगर में बनेगा. इस माल को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत यानी बुर्ज खलीफा को बनाने वाली कंपनी एम्मार (Emmar) बनाएगी. 

जानकारी के मुताबिक यह शॉपिंग माल पांच लाख वर्ग फुट पर बनाया जाएगा. बुर्ज खलीफा को बनाने वाली कंपनी एम्मार जम्मू-कश्मीर में 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. कंपनी ने केंद्र शासित प्रदेश में पहले प्रत्यक्ष विदेशी निवेश वाली परियोजना का रविवार (19 मार्च) को शिलान्यास किया. इस परियोजना के तहत श्रीनगर के बाहरी हिस्से में एक शॉपिंग माल और बहुमंजिले भवन का निर्माण किया जाएगा. इससे प्रदेश में रोजगार के कई अवसर विकसित होंगे. 

 

निवेश से रोजगार के नए अवसर बनेंगे

केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घाटी में शिलान्यास समारोह के दौरान कहा, "500 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में 10,000 से अधिक लोगों को रोजगार देने की क्षमता है." सिन्हा ने एम्मार समूह से परियोजना को तीन साल की समयसीमा से पहले पूरा करने का आग्रह किया. सिन्हा ने कहा, ''यदि संसद परिसर का काम 1.5 साल के भीतर पूरा किया जा सकता है, तो हम निश्चित रूप से इसके तय समय से पहले पूरा होने की उम्मीद कर सकते हैं.''

एम्मार समूह के सीईओ ने क्या कहा

वहीं एम्मार समूह के सीईओ अमित जैन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में उनकी कंपनी के निवेश का गहरा असर होगा. उन्होंने कहा, "हर एक रुपये के निवेश के साथ नौ रुपये का और निवेश होगा. इस तरह 500 करोड़ रुपये का निवेश आगे चलकर 5,000 करोड़ रुपये के निवेश में बदल जाएगा." बता दें कि 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में यह पहली एफडीआई परियोजना है. इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय और अभिनेत्री नीतू चंद्रा भी उपस्थित थे.

70,000 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य

सरकार ने जम्मू-कश्मीर में 70 हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है. इसके लिए कई बड़े समूह के साथ समझौते किए गए हैं. बड़ी संख्या में निवेशक व कंपनियां जम्मू कश्मीर आ रही हैं. पिछले माह JSW (जिंदल साउथ वेस्ट) समूह ने भी अपना स्टील प्लांट लगाने के लिए पुलवामा में भूमि पूजन किया था. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के मुताबिक, जम्मू कश्मीर सरकार को अब तक 64,058 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मिल चुके हैं.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Elections: 'पीएम मोदी के लिए राहुल गांधी TRP, अगर विपक्ष का चेहरा बने तो...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget