एक्सप्लोरर

तब्लीगी मरकज से विदेश भेजे गए पैसे, शुरुआती जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने ED को सौंपे दस्तावेज- सूत्र

तब्लीगी जमात मामले में ईडी ने एक नया खुलासा किया है.ईडी का कहना है कि तब्लीगी की तरफ से विदेशों में भी पैसा भेजा गया था.

नई दिल्ली: तब्लीगी जमात मामले की जांच में नया खुलासा हुआ है. अब तक बरामद दस्तावेजों की जांच के दौरान पता चला है कि तब्लीगी की तरफ से विदेशों में भी पैसा भेजा गया था. दिल्ली पुलिस ने इस मामले से जुड़े दस्तावेज ईडी को भेज दिए हैं. दस्तावेजों के आधार पर ईडी ने अब तक पांच लोगों से पूछताछ की है. ईडी इस बात की भी जांच कर रहा है कि तब्लीगी जमात को मिलने वाली फंडिंग के स्रोत क्या है. मौलाना साद के करीबी लोगों से पूछताछ के बाद मौलाना साद को भी पूछताछ के लिए नोटिस जारी करेगा.

तब्लीगी जमात के मुख्यालय से अपराध शाखा को छापे के दौरान उर्दू में लिखे जो दस्तावेज बरामद हुए थे. उनकी आरंभिक जांच के दौरान पता चला है कि मौलाना साद उनके करीबियों और तब्लीगी जमात के जरिए विदेशों में भी पैसा भेजा गया था. जांच के दौरान पता चला है कि पैसा आने जाने की गांठे कई परतों में उलझी हुई हैं. लिहाजा दिल्ली पुलिस ने यह सभी दस्तावेज प्रवर्तन निदेशालय को सौंप दिए हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने दस्तावेजों और दिल्ली पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर अब तक पांच लोगों से पूछताछ की है.

जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक जिन लोगों से पूछताछ की गई है उनमें विदेशी पैसे को भारतीय मुद्रा में बदलने वाला मनी चेंजर मौलाना साद के पैसों का हिसाब किताब रखने वाला शख्स और जमात के लोगों के टिकट बुक कराने वाला ट्रैवल एजेंट शामिल है. इन्हीं लोगों से पूछताछ के दौरान ईडी को कुछ अहम तथ्य मिले हैं.

दिल्ली पुलिस ने ईडी को जो दस्तावेज सौंपे हैं वह सभी उर्दू में हैं. लिहाजा ईडी ने सभी दस्तावेजों का हिंदी में अनुवाद कराना शुरू कर दिया है. साथ ही ईडी ने साद के जिन खास लोगों से पूछताछ की है उनसे उनके बैंक अकाउंट के बारे में भी जानकारी मांगी है. सूत्रों का कहना है कि अब तक की जांच के दौरान ईडी को मात्र 1 साल का बैंक खाता मिला है. लेकिन ईडी पिछले 10 सालों के बैंक खाते चाहती है. जिससे पता चल सके कि तब्लीगी जमात को आने वाली फंडिंग का स्रोत क्या था.

ईडी जानना चाहती है कि - तब्लीगी जमात के पैसे का स्रोत क्या है? - विदेश में किन लोगों को पैसा भेजा गया? - किसके कहने पर और किन रास्तों से भेजा गया था पैसा? - देश में विदेशों से किन खातों में पैसा आता था? - यह पैसा किस तरह खर्च किया जाता था? - पैसा खर्च करने के निर्देश कौन देता था?

सूत्रों के मुताबिक ईडी ने आयकर विभाग तथा अन्य स्रोतों से यह जानकारी लेने की कोशिश की थी क्या तब्लीगी जमात के नाम पर कोई ट्रस्ट है या नहीं? सूत्रों ने बताया कि अब तक की जांच के दौरान तब्लीगी जमात के नाम पर कोई ट्रस्ट नहीं मिला है. लिहाजा ईडी जानना चाहती है कि पैसा किसके कहने पर खर्च किया जाता था शक की सारी सुई मौलाना साद की तरफ यह हैं. लिहाजा ईडी साद के करीबी लोगों से पूछताछ के बाद साद को पूछताछ का नोटिस जारी करेगा.

ये भी पढ़ें-

COVID-19: 'तेरी मिट्टी' गाने से अक्षय कुमार और B Praak ने किया डॉक्टर्स का शुक्रिया, सुनकर हो जाएंगी आंखें नम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में हंगामे के बीच PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में हंगामे के बीच PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget