एक्सप्लोरर

Kashmiri Pandit: कश्मीरी पंडित बोले- न कभी घाटी लौटेंगे, न बच्चों को जाने देंगे, शोपियां प्रशासन ने पलायन को बताया निराधार

शोपियां में अधिकारियों ने कश्मीरी पंडितों के पलायन की बात को सिरे से खारिज कर दिया. वहीं जम्मू में डेरा डाले कश्मीरी पंडितों ने घाटी में ना लौटने का संकल्प किया है.

Exodus of Kashmiri Pandits: दक्षिण कश्मीर के शोपियां में अधिकारियों ने कश्मीरी पंडितों के पलायन की बात को सिरे से खारिज कर दिया. शोपियां के सूचना और जनसंपर्क विभाग के अकाउंट में दावा किया गया कि कश्मीरी अप्रवासी हिंदू आबादी के पलायन की खबरें निराधार है. तो दूसरी ओर जम्मू में डेरा डाले कश्मीर पंडित अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने अपने ही घर अर्थात घाटी में लौटने से इनकार कर दिया है.

घाटी में ना लौटने का लिया संकल्प

बता दें कि कश्मीरी पंडित अश्विनी कुमार भट्ट के भाई पूरन कृष्ण भट्ट की 16 अक्टूबर को आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी. इसके कारण परिवार ने कश्मीर से जम्मू की ओर पलायन कर ‌लिया है. अश्विनी कुमार भट्ट घाटी में कभी भी वापस न लौटने का संकल्प कर चुके हैं. जम्मू में संवाददाताओं से कहा कि वह कश्मीर घाटी से पलायन कर चुके हैं और घाटी में कभी भी नहीं लौटेंगे. उन्होंने कहा कि हम श्रीनगर से चले गए हैं. मैं अपने बच्चों की कसम खाता हूं जीवन की आखिरी सांस तक घाटी में नहीं लौटूंगा और अपने बच्चों की और इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि ना तो वह कश्मीर लौटेंगे और ना ही अपने बच्चों को वहां जाने देंगे.

प्रशासन बताएं पलायन को निराधार

एक तरफ घाटी में अल्पसंख्यक कश्मीरी पंडित आतंकवादियों के डर से पलायन कर रहे हैं तो वहीं प्रशासन इस पलायन को निराधार बता रहे हैं. शोपियां के अधिकारियों ने ट्विटर पर दावा किया कि कश्मीरी आप्रवासी हिंदू आबादी के पलायन की खबरें सब निराधार है. उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा गांव में उचित और कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. यहां तक कि कश्मीरी आप्रवासी हिंदू बस्तियों और गांवों के अन्य इलाकों में भी इसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

आतंकवादियों ने मचाया कोहराम

कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की स्थिति बेहद गंभीर है वहां आए दिन आतंकवादियों के द्वारा हत्या की जा रही हैं. जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा हाल ही में कई लक्षित घटनाओं को अंजाम दिया गया है. जिसके बाद वहां कश्मीरी पंडितों का पलायन शुरू हो गया है. 10 कश्मीरी पंडित परिवार डर के कारण शोपियां जिले में स्थित अपना गांव छोड़कर मंगलवार को जम्मू पहुंच गए. हाल ही में मौत की धमकी का सामना करने वाले चौधरी गुंड गांव के एक व्यक्ति ने कहा कि 35 से 40 कश्मीरी पंडितों वाले 10 परिवार डर के कारण हमारे गांव से बाहर चले गए हैं.

इसे भी पढ़ें- Britain: ब्रिटेन के विदेश मंत्री इस सप्ताह भारत यात्रा पर आएंगे, एस जयशंकर से होगी आतंकवाद की रोकथाम पर बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
3 दिन में जुकरबर्ग...', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी
3 दिन के भीतर माफी मांगें जुकरबर्ग', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी
इस राज्य में कटेंगे 60 लाख वोट, SIR के बाद बड़ा खुलासा
इस राज्य में कटेंगे 60 लाख वोट, SIR के बाद बड़ा खुलासा
7 साल पहले आज ही के दिन हटा था आर्टिकल 370, जम्मू कश्मीर के लिए क्या बोले PM मोदी
7 साल पहले आज ही के दिन हटा था आर्टिकल 370, जम्मू कश्मीर के लिए क्या बोले PM मोदी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Embed widget