एक्सप्लोरर

'...Sorry', फ्लाइट में यात्रियों के बीच मारपीट पर थाई एयरलाइंस ने मांगी माफी

Thai Airlines Fight Row: बैंकॉक से कोलकाता आ रही फ्लाइट में यात्रियों के बीच झगड़े का मामला शांत होता नहीं दिख रहा है. इस मामले में कार्रवाई की बात होने के बाद अब थाई एयरलाइन्स का माफीनामा भी आया है.

Thai Airlines Fight Row: थाई स्माइल एयरवेज की एक उड़ान में यात्रियों के बीच हुई मारपीट के मामले में अब एक नया मोड़ आया है. इसक घटना को लेकर थाई एयरवेज की ओर से माफी मांगी गई है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इस घटना के बाद एयरलाइन ने कथित तौर पर माफी मांगी है. इसको लेकर एयरलाइन ने एक ट्वीट किया है.

हालांकि, जिस ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है वो एयरलाइन का आधिकारिक ट्विटर हैंडल है या नहीं इस बात की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है. चूंकि, ये सत्यापित हैंडल नहीं है, इसलिए इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकती है. इस ट्विटर हैंडल ने लिखा है कि थाई स्माइल एयरवेज को इसके लिए खेद है. हम फिर से इस बात की पुष्टि करते हैं कि घटना को संज्ञान में लिया गया था. हमने इंटरनेशनल मानकों के मुताबिक उड़ान सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया है. हमारे क्रू मेंबर ने पहले ही इस घटना में प्रभावित लोगों की मदद की है.

BCAS ने भी कही थी कार्रवाई की बात

इस मामले पर नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने एक्शन की बात की. बीसीएएस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि हम इस पर कार्रवाई करेंगे. दरअसल, फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था.

इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स कार्रवाई की मांग करते दिखाई दिए. वहीं अब नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने कहा कि वीडियो को हमने संज्ञान में लिया है. संबंधित अथॉरिटी से इस पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है. बीसीएएस डीजी जुल्फिकार हसन ने कहा कि मामले पर कार्रवाई की जाएगी.

क्या है मामला?

दरअसल, मामला 27 दिसंबर का है जब बैंकॉक से भारत के कोलकाता के लिए थाई स्माइल की फ्लाइट में दो यात्रियों की बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में साफ देखने को मिला कि किसी बात को लेकर दो यात्रियों के बीच बहसबाजी हो रही है. फ्लाइट अटेंडेंट ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया लेकिन देखते ही देखते दोनों हाथापाई पर उतर आए.

ये भी पढ़ें: Indian Railway: कोहरे की वजह से थमा रेल का पहिया, कई ट्रेनें कैंसिल तो किसी का रूट डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने बधाई के लिए वैश्विक नेताओं का जताया आभार
स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने बधाई के लिए वैश्विक नेताओं का जताया आभार
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget