एक्सप्लोरर

दक्षिण कश्मीर में आतंकियों ने ट्रक ड्राइवर की हत्या की, धर-पकड़ के लिए ऑपरेशन शुरू

ट्रक डाइवर का नाम नारायण दत्त है. वह उधमपुर का रहने वाला था. इस घटना के बाद हमलावरों के धर-पकड़ के लिए ऑपरेशन शुरू किया. अनुच्छेद 370 हटने के बाद ये ऐसी चौथी घटना है जब किसी ट्रक ड्राइवर की हत्या की गई है.

श्रीनगर: यूरोपीय संघ के सांसदों के डेलिगेशन के दौरे से एक दिन पहले सोमवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने एक ट्रक ड्राइवर की हत्या कर दी. अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म किए जाने के बाद से कश्मीर में यह चौथी घटना है जब किसी ट्रक चालक की हत्या की गई है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बिजबेहरा के कानिलवान इलाके में शाम को आतंकवादियों ने ट्रक ड्राइवर नारायण दत्त पर गोलियां चलायीं. दत्त की मौके पर मौत हो गयी. दत्त उधमपुर के कटरा का रहने वाला था.

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने बस स्टैंड पर ग्रेनेड से किया हमला, महिला समेत 19 घायल

पुलिस के अनुसार एक सीनियर पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने दो दूसरे ड्राइवरों की जान बचायी. पुलिस के अनुसार सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और हमलावरों की धर-पकड़ के लिये अभियान शुरू किया गया है. यह हमला यूरोपीय संघ के 27 सांसदों के डेलिगेशन के राज्य के दौरे से एक दिन पहले हुआ है.

सांसदों का यह डेलीगेशन स्थानीय लोगों से बात करना चाहता है और केंद्र के फैसले के बाद उनके अनुभव के बारे में जानना चाहता है. सरकार ने कहा है कि कूटनीतिक पहल से यूरोपीय संघ के नेताओं को कश्मीर में खुद ही चीजें देखने का मौका मिलेगा और पाकिस्तान के दुष्प्रचार का मुकाबला करने में मदद मिलेगी.

तमिलनाडु: बोरवेल में फंसे मासूम को निकालने के लिए बगल में खोदा जा रहा है गड्ढा, पीएम ने सलामती की दुआ की

नारायण दत्त की हत्या के पहले ट्रक ड्राइवरों और बाहरी लोगों पर आतंकवादियों की तरफ से कई हमले किए गए हैं. आतंकवादियों ने 24 अक्टूबर को शोपियां जिले में दो गैर-कश्मीरी ट्रक ड्राइवरों की हत्या कर दी थी. एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक सहित दो आतंकवादियों ने 14 अक्टूबर को राजस्थान के नंबर वाले एक ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी थी और शोपियां जिले में एक बाग मालिक पर हमला किया था. दो दिनों बाद पंजाब के सेब व्यापारी चरणजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी. उसी दिन पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने छत्तीसगढ़ के एक ईंट भट्ठा में काम करने वाले मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget