एक्सप्लोरर

14183 कोरोना मरीज ठीक हुए, हिजबुल कमांडर रियाज नायकू ढेर | दिनभर की 5 बड़ी ख़बरें

जम्मू-कश्मीर में आज सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली. सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नायकू को मार गिराया. पढ़ें दिनभर की 5 बड़ी ख़बरें-

1. जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बुधवार को हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नायकू को मार गिराया. आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद से ये सुरक्षाबलों के निशाने पर था. नायकू को जम्मू कश्मीर के गंदेरबल जिले के सोनमर्ग में दफनाया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, नए प्रोटोकॉल के चलते उसके शव को परिवार को नहीं सौंपा जाएगा. हालांकि, परिवार के सदस्य की मौजूदगी में ही रियाज नायकू के शव को दफनाया जाएगा. https://bit.ly/3cclcN9 2. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने आज एक आदेश जारी कर कहा कि निजामुद्दीन मरकज/ तब्लीगी जमात के ठीक हुए सभी लोगों को घर जाने दिया जाए. इनमें से जिन लोगों पर मुकदमा है उन पर पुलिस कार्रवाई करे. करीब 4000 से ज्यादा ऐसे लोग थे जिनको मार्च के आखिरी में निजामुद्दीन मरकज से और कुछ अन्य जगहों से कोरोना क्वॉरन्टीन सेंटर लाया गया था. इनमें से एक हजार से ज्यादा COVID 19 से संक्रमित पाए गए थे. https://bit.ly/2SJkLlT 3. बीएसएफ के 85 और कर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाये गए हैं. बल के 154 कर्मी इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं. बीएसएफ के एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी. इनमें से 60 से अधिक ऐसे जवान हैं जो राष्ट्रीय राजधानी के जामिया और चांदनी महल इलाके में कानून व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात किए गए थे. देश में अब तक 49391 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 1694 लोगों की मौत हुई है. 14183 मरीज ठीक हुए हैं. https://bit.ly/3b89j9F 4. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार से लॉकडाउन के बाद का रोडमैप पूछा है. कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बाद के कामों को लेकर कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार से पूछा कि लॉकडाउन जारी रखने को लेकर सरकार कौन से मापदंड का इस्तेमाल कर रही है? इस बैठक में कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों ने केंद्र सरकार से आर्थिक पैकेज की मांग दोहराई. वहीं कोरोना के जोन तय करने में राज्यों से सलाह ना लेने के आरोप लगाए. https://bit.ly/2L7lHvW 5. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ा दिया है. सरकार के फैसले के बाद राज्य में पेट्रोल 2 रुपए और डीजल 1 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है. कैबिनेट में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के साथ ही शराब का मूल्य बढ़ाने पर फैसला हुआ है.  https://bit.ly/3cbRHLn अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए abplive.com पर आपका स्वागत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget