एक्सप्लोरर

Terrorist Attack: मॉस्को में हुए आतंकी हमले की पीएम मोदी ने की कड़ी निंदा, कहा- भारत रूस के साथ खड़ा

PM Modi Condemn Moscow Terrorist Attack: रूस के मॉस्को में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है. इस हमले में 70 लोगों की मौत जबकि 145 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

Moscow Terrorist Attack: रुस के मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल  में शुकवार (22 मार्च) की शाम को अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी. इस हमले में 70 लोगों की मौत हो गई जबकि 145 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. आतंकी घटना की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली. इस हमले की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी निंदा की है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, "हम मास्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है."

असॉल्ट राइफल से किया गया हमला

बॉडी कवच पहने और असॉल्ट राइफल से लैस तीन से पांच अज्ञात बंदूकधारियों ने शुक्रवार को मॉस्को के एक मॉल में अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद आग लग गई. क्रोकस सिटी मॉल नरसंहार में हमले की जांच सुरक्षा एजेंसी, एफएसबी कर रही है. मॉल शहर की सीमा के ठीक बाहर मॉस्को क्षेत्र में पड़ता है. रूस के समय के अनुसार, रात 8 बजे के आसपास हमला किया गया.

बिल्डिंग पर फेंके हथगोले

आरटी की रिपोर्ट के अनुसार, हमले के बाद वहां अफरा तफरी फैल गई. हमलावरों ने संगीत समारोह में आए लोगों को निशाना बनाया और घटनास्थल के वीडियो में चारों ओर शव बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कथित तौर पर इमारत में आग लगाने के लिए हथगोले भी फेंके. अधिकारियों ने आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की, जिसमें कई एम्बुलेंस के साथ-साथ भारी हथियारों से लैस पुलिस इकाइयों को तैनात किया गया. भीषण आग को बुझाने में मदद के लिए एक हेलीकॉप्टर भी लगाया गया.

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि रूसी विदेश मंत्रालय को मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल पर हुई भयानक त्रासदी के बाद दुनिया भर से आम नागरिकों से संवेदना व्यक्त करने वाले फोन आ रहे हैं. वे इस खूनी आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Moscow Concert Hall Attack: ओपन फायरिंग-बमबारी के बाद 70 मौतें, ISIS बोला- ईसाइयों पर हमारे लड़ाकों ने बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget