एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: पिछले डेढ़ महीने में आतंकी घटनाओं में आई 60 फीसदी की कमी

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और यह जानकारी दी.इस साल 13 फरवरी तक 20 आतंकियों को मार गिराया गया और चार को गिरफ्तार कर लिया गया.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से संबंधित घटनाओं में इस साल के शुरूआती लगभग डेढ़ महीनों में पिछले साल इसी अवधि की तुलना में 60 प्रतिशत की कमी आई है. जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और यह जानकारी दी. बैठक में दिलबाग सिंह ने मंत्री को केंद्रशासित प्रदेश के मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य के बारे में बताया.

डीजीपी ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को बताया कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी हिंसा की वारदातों में इस साल के शुरूआती करीब डेढ़ महीने में 2019 की इसी अवधि की तुलना में 60 प्रतिशत की कमी आई है. मंत्री को बताया गया कि इसी अवधि में आतंकियों के साथ मुठभेड़ की जगहों पर या मारे गये आतंकियों को दफनाने के दौरान पथराव की कोई घटना या कानून व्यवस्था से संबंधित कोई बड़ी घटना नहीं घटी.

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के समक्ष विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया गया जिसमें इस बात को रेखांकित किया गया कि इस साल 13 फरवरी तक 20 आतंकियों को मार गिराया गया और चार को गिरफ्तार कर लिया गया.

तीन आतंकियों को ग्रेनेड के साथ किया गया गिरफ्तार

बता दें कि गुरुवार को ही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में एक कार्रवाई कर जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आतंकियों के कब्जे से एक ग्रेनेड भी बरामद किया गया है. पुलिस इन आतंकियों से पूछताछ कर रही है जिनसे और भी खुलासे होने की संभावना है. पुलिस सूत्रों के अनुसार एक गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने पुलिस कंट्रोल रूम के पास मगरमल बाग इलाके में नाका लगा कर एक स्कूटर पर सवार इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया. ये आतंकी किसी मिशन पर जा रहे थे इसी दौरान पुलिस ने इन्हें धर दबोचा.

पकड़े गए इन आतंकवादियों के पास से पुलिस ने एक ग्रेनेड बरामद किया है. माना जा रहा आतंकी ये ग्रेनेड किसी जगह फेंकने की तैयारी में थे. जिन्हें वक्त रहते ही गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गए तीनों आतंकियों की पहचान इरफान अहमद खान, मुदाबिर एजाज और वाहिद अशरफ के तौर पर हुई है.

यह भी पढ़ें-

छह मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा समारोह

मध्य प्रदेशः बीजेपी सांसद ने पूछा- सोनिया-राजीव गांधी के बेमेल विवाह से देश को क्या मिला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
पंजाब में नशे से जुड़े मामलों पर गृह मंत्रालय सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब
पंजाब में नशे से जुड़े मामलों पर गृह मंत्रालय सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget