एक्सप्लोरर

शब्बीर शाह मामला: ED ने असलम वानी को गिरफ्तार किया, शाह की पत्नी से भी पूछताछ

वानी को कश्मीरी अलगाववादी शब्बीर शाह के खिलाफ चल रहे करीब एक दशक पुराने मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है.

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित हवाला डीलर मोहम्मद असलम वानी को श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया. वानी को कश्मीरी अलगाववादी शब्बीर शाह के खिलाफ चल रहे करीब एक दशक पुराने मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. श्रीनगर से यहां लाये जाने के बाद दिल्ली की एक अदालत ने उसे 14 अगस्त तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया. जांच एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य की पुलिस की मदद से वानी को श्रीनगर से गिरफ्तार किया था. ईडी ने हाल ही में दिल्ली की एक अदालत से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल किया था. एजेंसी ने इस मामले में उसकी पेशी के लिए कई समन जारी किए थे लेकिन वह कभी पेश नहीं हुआ. उन्होंने कहा, ‘‘वारंट की तामील कर दी गई है और अब जांच को आगे बढ़ाने के लिए वानी का सामना शाह तथा अन्य से कराया जाएगा.’’ एजेंसी ने इसी मामले में कल शाह की पत्नी बिलकीस से भी पूछताछ की थी. उन्हें इस हफ्ते एक बार फिर बुलाया गया है और कुछ वित्तीय दस्तावेज जमा करने को कहा गया है. शाह को भी एजेंसी ने इसी तरह 26 जुलाई को श्रीनगर से गिरफ्तार किया था. इस समय वह ईडी की हिरासत में है. इन दोनों के खिलाफ ईडी की यह कार्रवाई दरअसल अगस्त 2005 के उस मामले के सिलसिले में है, जहां दिल्ली पुलिस की विशेष इकाई ने वानी को गिरफ्तार किया था. वानी ने शाह को सवा दो करोड़ रूपए पहुंचाने का दावा किया था. साल 2010 में दिल्ली की एक अदालत ने वानी को आतंक के वित्तपोषण के आरोपों से तो बरी कर दिया था लेकिन उसे आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार दिया था. ईडी ने धन शोधन रोकथाम कानून के तहत शाह और वानी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था. वानी को 26 अगस्त 2005 को कथित तौर पर 63 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया था, जो पश्चिम एशिया स्थित हवाला माध्यमों से आया था. इसके अलावा उसके पास से कथित तौर पर भारी मात्रा में बारूद बरामद किया गया था. पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि 50 लाख रुपए शाह को और 10 लाख रुपए श्रीनगर में जैश ए मुहम्मद के एरिया कमांडर अबू बकर को दिए जाने थे और बाकी राशि उसके पास थी. वानी ने यह भी कहा कि उसने पिछले वर्षों में शाह और उसके संबंधियों को कई किश्तों में लगभग सवा दो करोड़ रुपए दिए. सूत्रों ने कहा कि ईडी इस मामले में कथित आतंक वित्तपोषण के अपराध से हुए लाभों की जांच करना चाहती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget