एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री मोदी से मिले रेवंत रेड्डी, SLBC टनल समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Telangana CM Meets PM Modi: रेड्डी ने क्षेत्रीय रिंग रोड (आरआरआर) के दक्षिणी हिस्से और ‘सेमीकंडक्टर मिशन’ को मंजूरी देने का भी प्रधानमंत्री से आग्रह किया.

Revanth Reddy Meets PM Modi: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बुधवार (26 फरवरी, 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राज्य में लंबित अलग-अलग परियोजनाओं के लिए केंद्र से सहयोग मांगा. साथ ही उन्होंने हैदराबाद मेट्रो के दूसरे चरण को मंजूरी देने का आग्रह किया और कुछ अन्य विषयों पर बात की.

तेलंगाना सरकार के सूचना विभाग की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की. विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को दूसरे चरण की रेल परियोजना के बारे में जानकारी दी, जिसके तहत हैदराबाद में 76.4 किलोमीटर का मार्ग होगा.’’ मुख्यमंत्री ने 24,269 करोड़ की मेट्रो रेल परियोजना को तत्काल मंजूरी देने का आग्रह किया. इसके अलावा रेड्डी ने क्षेत्रीय रिंग रोड (आरआरआर) के दक्षिणी हिस्से और ‘सेमीकंडक्टर मिशन’ को मंजूरी देने का भी प्रधानमंत्री से आग्रह किया.

एक घंटे तक चली बैठक 

लगभग एक घंटे तक चली बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग में चल रहे बचाव अभियान के बारे में भी जानकारी दी. राज्य और केंद्र सरकार की कई एजेंसियां ​​22 फरवरी को सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के बाद फंसे आठ लोगों को बचाने के अभियान में लगी हुई हैं. 

इससे पहले प्रधानमंत्री ने सुरंग हादसे के बाद 22 फरवरी को मुख्यमंत्री से फोन पर बात की थी. उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली और बचाव अभियान के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

तेलंगाना के बजट को लेकर भी की चर्चा

बुधवार की बैठक के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी और उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू के साथ मौजूद रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री से 2025-26 के केंद्रीय बजट में तेलंगाना के लिए आवंटन की कमी की भी बात की. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से राज्य में प्रस्तावित बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं को समर्थन देने का भी आग्रह किया. 

ये भी पढ़ें: Tunnel collapse in Telangana: तेलंगाना सुरंग हादसे पर राहुल गांधी ने लगाया सीएम रेवंत रेड्डी को फोन, जानें क्या हुई बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget