एक्सप्लोरर

तेलंगाना टनल रेस्क्यू: फंसे लोगों को निकालने के लिए रोबोट की मदद लेगी सरकार, एक व्यक्ति का शव बरामद

Telangana Tunnel Rescue: सीनियर अधिकारी ने बताया कि 14 किमी लंबी सुरंग के आखिरी के 70 मीटर में जहां हादसा हुआ है, उसे लेकर संबंधित लोगों के साथ बात की गई है. वहां रोबोट भेजे जाएंगे.

Telangana Tunnel Rescue: तेलंगाना के श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) से रेस्क्यू टीम ने रविवार (09 मार्च, 2025) को एक शव बरामद किया है. श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल का एक हिस्सा 22 फरवरी को क्षतिग्रस्त हो गया था जिसमें 8 लोग लापता हो गए. रेस्क्यू टीम को रविवार को मशीन के अंदर शव फंसा दिखा, जिसका सिर्फ हाथ ही साफ तौर पर नजर आ रहा था. एक अधिकारी के मुताबिक, रेस्क्यू टीम मशीन में फंसे शव को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मशीन काटने में जुटी है. 

खोजी कुत्तों की ली जा रही मदद 
रेस्क्यू ऑपरेशन के 17वें दिन कैडेवर डॉग को तैनात किया गया. तेलंगाना सरकार में मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने बताया, 'कैडेवर डॉग ने सूंघते हुए ऐसी जगहों की पहचान की है जहां 3 लोगों के फंसे होने की आशंका है. सुरंग में इंजीनियर और मजदूर समेत कुल 8 लोग फंसे हुए हैं'.

तेलंगाना के सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी ने आश्वासन दिया कि सरकार उन्हें पूरा सहयोग देगी. मंत्री ने चल रहे जल-निकासी और सिल्ट सफाई कार्य का भी आकलन किया. रेड्डी ने कहा कि 11 मार्च को समीक्षा के बाद आगे और अपडेट दिए जाएंगे.

रोबोट का किया जाएगा इस्तेमाल
सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने शनिवार को घोषणा करते हुए कहा, 'रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के लिए और लापता लोगों का पता लगाने के लिए रोबोटिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है'. टनल हादसे को राष्ट्रीय आपदा बताते हुए रेड्डी ने कहा, 'रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के लिए एंडवास्ड ग्लोबल टेक्नोलॉजी की मदद ली जा रही है.

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, सीनियर अधिकारी ने बताया कि 14 किमी लंबी सुरंग के आखिरी के 70 मीटर में जहां हादसा हुआ है उसे लेकर संबंधित लोगों के साथ बात की गई है वहां रोबोट भेज जाएंगे और मंगलवार से नए सिरे से रेस्क्यू ऑपरेशन तेज किया जाएगा.  फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है.

लगातार 2 सप्ताह से राष्ट्रीय स्तर की 11 रेस्क्यू टीमें ऑपरेशन चला रही हैं. 22 फरवरी से टनल में फंसे 8 लोगों को निकालने के लिए सरकार ग्लोबल टनल कंस्ट्रक्शन और रेस्क्यू एक्सपर्ट की मदद लेगी.

ये भी पढ़ें:

'शरीयत के खिलाफ नहीं मंजूर कोई कानून', वक्फ संशोधन विधेयक पर बोले मौलाना अरशद मदनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनिल अंबानी की बढ़ेंगी मुश्किलें, CBI ने रिलायंस एडीए समूह मामलों में दाखिल की पहली चार्जशीट
अनिल अंबानी की बढ़ेंगी मुश्किलें, CBI ने रिलायंस एडीए समूह मामलों में दाखिल की पहली चार्जशीट
पेपर कहां और कैसे बिक रहा, बच्चों को पता है तो सरकार को क्यों नहीं? राहुल गांधी ने NEET परीक्षा पेपर लीक पर सरकार को घेरा
'पेपर कहां और कैसे बिक रहा, बच्चों को पता है तो...', राहुल गांधी ने NEET परीक्षा पेपर लीक पर सरकार को घेरा
बंगाल में BJP का झंडा लहराने के बाद अब पंजाब होगी नई चुनौती, मिशन मोड में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन
बंगाल में BJP का झंडा लहराने के बाद अब पंजाब होगी नई चुनौती, मिशन मोड में नितिन नबीन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा

वीडियोज

Jackie Shroff की यह family film बच्चों के साथ बड़ों का भी दिल जीत रही है
Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर हादसे पर बड़ा खुलासा | UP News | Breaking | abp
Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
300 अरब डॉलर का निवेश और होर्मुज स्ट्रेट में स्वतंत्र नौवहन... US-ईरान के बीच सीजफायर के लिए क्या-क्या रखे गए प्रस्ताव?
300 अरब डॉलर का निवेश, होर्मुज में स्वतंत्र आवाजाही... US-ईरान सीजफायर के लिए क्या-क्या प्रस्ताव?
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
अभिनेता वरुण धवन की पहचान का हो रहा था गलत इस्तेमाल, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया अहम आदेश
अभिनेता वरुण धवन की पहचान का हो रहा था गलत इस्तेमाल, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया अहम आदेश
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Embed widget