एक्सप्लोरर

अमेरिका में गोली लगने से तेलंगाना के 25 वर्षीय छात्र की मौत, भारतीय नागरिक पर हत्या का आरोप

America के अलबामा में तेलंगाना के एक छात्र की गोली लगने से मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है. उस पर हत्या का आरोप लगा है.

Indian Student Shot Dead In US: अमेरिका के अलबामा राज्य के मोंटगोमरी शहर में रविवार (5 फरवरी) रात एक फिलिंग स्टेशन पर अचानक गोली चल गई. इस घटना में 25 वर्षीय छात्र महखली अखिल साई की मौत हो गई. अखिल साई भारत के तेलंगाना राज्य का रहने वाला था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलिंग स्टेशन पर एक शख्स से गलती से मिसफायर हो गया और गोली सीधे अखिल साई के सिर में लगी. अखिल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

अखिल साई तेलंगाना के मधीरा शहर का निवासी था. माता-पिता ने बताया कि अखिल दिसंबर, 2021 में मोंटगोमरी शहर के ऑर्बन विश्वविद्यालय में एमएस कोर्स के लिए गया था. वहीं अब उसके माता-पिता ने तेलंगाना सरकार और भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा है कि शव को जल्द से जल्द भारत लाया जाए.

हत्या के आरोप में भारतीय नागरिक गिरफ्तार

तेलंगाना पुलिस ने बताया कि खम्मम जिले के मधीरा कस्बे के रहने वाले अखिल साई का अमेरिका के अलबामा राज्य में निधन हो गया था. उन्होंने कहा कि वहां की पुलिस ने एक भारतीय नागरिक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान 23 वर्षीय रवि तेजा गोली के रूप में हुई है.

रविवार रात को हुई घटना

पुलिस और दमकल कर्मियों ने अखिल साई को रविवार रात साढ़े नौ बजे ईस्टर्न बुलेवार्ड के 3200 ब्लॉक में बंदूक की गोली से जख्मी हालत में पाया. वे उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्र के माता-पिता ने मंगलवार को बताया कि अखिल वहां पर पार्ट-टाइम काम भी करता था.

माता-पिता की सरकार से गुहार

उसकी मां ने रोते हुए कहा, "हमने अपने बेटे को पढ़ने के लिए भेजा था... कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि हम अपने बेटे को ऐसे खो देंगे." अखिल के माता-पिता ने तेलंगाना, भारत और अमेरिका सरकार से बेटे का शव घर लाने में मदद करने का अनुरोध किया है.

ये भी पढ़ें- Earthquake Risk Zones: भारत के 59 फीसदी एरिया में भूकंप का रिस्क, इन राज्यों को सबसे ज्यादा खतरा, लिस्ट में दिल्ली-गुरुग्राम भी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'गृह मंत्री आप डर रहे हैं...' अमित शाह पर मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा वार
'गृह मंत्री आप डर रहे हैं...' अमित शाह पर मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा वार
Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget