एक्सप्लोरर

Telangana Politics: कांग्रेस को अब तेलंगाना में लगा झटका, विधायक राजगोपाल रेड्डी ने दिया इस्तीफा

Telangana Congress News: तेलंगाना की मुनुगोड़े विधानसभा सीट से विधायक कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है.

Komatireddy Rajgopal Reddy Resigned: कांग्रेस को अब तेलंगाना (Telangana) में झटका लगा है. विधायक कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी (Komatireddy Rajgopal Reddy) ने पार्टी को अलविदा कह दिया है. उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा देने की घोषणा की है. विधायक कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी अब बीजेपी (BJP) में शामिल हो सकते हैं. कुछ दिनों पहले ही राजगोपाल रेड्डी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की थी.

अपने बयानों के लिए जाने जाने वाले रेड्डी ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में घोषणा करते हुए कहा कि वे विधानसभा से इस्तीफा दे देंगे. वह विधानसभा अध्यक्ष से समय लेंगे और अपना इस्तीफा सौंपेंगे. 55 वर्षीय कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी नलगोंडा जिले के मुनुगोड़े से विधायक हैं. वे कंस्ट्रक्शन और इंफ्रा बिजनेस से जुड़े हुए हैं. उद्यमी से राजनेता बने राजगोपाल रेड्डी के परिवार को यादाद्री, भुवनेश्वर और नलगोंडा जिले में मजबूत समर्थन प्राप्त है. 

नलगोंडा जिले में है कोमाटिरेड्डी का प्रभाव

कोमाटिरेड्डी का परिवार नलगोंडा जिले में काफी रसूख रखता है. इनके बड़ी भाई कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी भुवनगिरी से कांग्रेस सांसद है. राजगोपाल खुद पूर्व में कांग्रेस के पार्षद, विधायक और सांसद रह चुके हैं. इनके इस्तीफे से मुनुगोड़े सीट पर उपचुनाव होगा. चर्चा है कि राजगोपाल रेड्डी के इस फैसले के पीछे बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व है. इसे बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है. सूत्रों के अनुसार अब इस सीट पर उपचुनाव में राजगोपाल रेड्डी बीजेपी की ओर मैदान में आएंगे. 

तेलंगाना राष्ट्र समिति पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि वह तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के खिलाफ लड़ने के लिए और नरेंद्र मोदी (PM Modi) सरकार की प्रभावशीलता पर विचार करने के बाद विधानसभा में इस्तीफा दे रहे हैं. राजगोपाल रेड्डी ने आरोप लगाया कि एक परिवार राज्य में शासन कर रहा है. मंत्रियों, विधायकों, विपक्षी नेताओं का कोई सम्मान नहीं है. उन्होंने कहा कि मुनुगोड़े (Munugode) निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता उनके निर्णय को समझेंगे और उनका समर्थन करेंगे क्योंकि विकास राज्य के कुछ निर्वाचन क्षेत्रों तक ही सीमित है. रेड्डी के इस्तीफे के कारण 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुनुगोड़े निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव कराना होगा. 

ये भी पढ़ें- 

Jharkhand Politics: तस्वीर में असम के मुख्यमंत्री के साथ दिखे झारखंड के कांग्रेस विधायक, सीएम हेमंत सोरेन ने दी ये प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने जंतर-मंतर पर दिया धरना, की ये मांग

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Embed widget