एक्सप्लोरर

'आयकर विभाग इसलिए छापेमारी कर रहा...क्योंकि वो टीआरएस मंत्री हैं', मल्ला रेड्डी ने बीजेपी पर कसा तंज

Telangana News: टीआरएस मंत्री ने इससे पहले सीआरपीएफ और पुलिस पर उनके बेटे को रात भर पीटने का आरोप लगाया था. मंत्री ने अधिकारियों पर डॉक्टरों को उनके बेटे का इलाज करने से रोकने का भी आरोप लगाया.

Telangana Minister Malla Reddy: तेलंगाना के श्रम मंत्री सी. मल्ला रेड्डी (Mall Reddy) ने उनके घर और शैक्षणिक संस्थानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के छापेमारी (IT Raid) को लेकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार (BJP Government) पर निशाना साधा है. मल्ला रेड्डी ने कहा कि आयकर विभाग इसलिए छापेमारी कर रहा है, क्योंकि वो एक टीआरएस मंत्री हैं. सभी लोगों पर निशाना बनाया जा रहा है. टीआरएस मंत्री ने आयकर विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर आपको छापेमारी ही करनी है तो बीजेपी शासित 19 राज्यों में करके दिखाओ. सीएम केसीआर अच्छा काम कर रहे हैं तो आपको यहां क्यों छापेमारी करनी है? उन्होंने पूछा कि क्या हम लोग यहां गलत काम कर रहे हैं?

इससे पहले मल्ला रेड्डी ने आरोप लगाया था कि उनके घर और शैक्षणिक संस्थानों पर मारे गए छापों के दौरान आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ आए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों ने उनके बेटे को पीटा, जिससे उनकी भावना आहत हुईं. उन्होंने बताया था कि सीआरपीएफ और पुलिस ने उनके बेटे को पूरी रात पीटा, इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मंत्री ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने डॉक्टर को उनके घायल बेटे का इलाज नहीं करने दिया. उन्होंने अधिकारियों पर उनके बेटे से नहीं मिलन देने का भी आरोप लगाया. 

आयकर अधिकारी ने मंत्री पर लगाए सबूत छीनने का आरोप

वहीं, दूसरी तरफ तेलंगाना में आयकर अधिकारी रत्नाकर ने मंत्री मल्‍ला रेड्डी एक केस से जुड़े सबूत हैदराबाद में आईटी ऑफिसर्स से छीनने का आरोप लगाया है. इसे लेकर आयकर अधिकारी ने मंत्री मल्ला रेड्डी के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि मंत्री ने हैदराबाद में आईटी अधिकारियों से जबरदस्ती लैपटॉप, मोबाइल फोन और सबूत छीन लिए. 

3 दिन से आईटी की 65 टीमें कर रही छापेमारी

तेलंगाना के श्रम और रोजगार मंत्री मल्ला रेड्डी और उनके परिवार के सदस्यों की संपत्तियों पर आयकर विभाग की छापेमारी पिछले तीन दिन से चल रही है. मंगलवार सुबह 200 से ज्यादा आईटी अधिकारियों वाली 65 टिमों ने हैदराबाद और मेडचल मलकजगिरी जिलों में मल्ला रेड्डी ग्रुप द्वारा संचालित संस्थानों और उनके परिवार के सदस्यों के घरों और दफ्तरों पर छापेमारी की. दरअसल, मल्ला रेड्डी पर मेडिकल कॉलेज में सीटों के आवंटन में गड़बड़ी करने और उसके बदले पैसे लेने का आरोप है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Measles: तीन राज्यों में तेजी से बढ़ रहे हैं बच्चों में खसरे के मामले; रांची, अहमदाबाद और मलप्पुरम में हाई लेवल केंद्रीय टीम तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना है, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना है, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget