एक्सप्लोरर

फिरोज ने खोला सैलून और ब्यूटी पार्लर तो आसपास के लोगों ने दी धमकी, हाई कोर्ट बोला- पीड़ित को सुरक्षा दी जाए

तेलंगाना में एक याचिकाकर्ता को मिली धमकी पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. शख्स को लोगों के एक समूह ने धमकी दी थी, क्योंकि वह नाई समुदाय से नहीं है.

तेलंगाना हाई कोर्ट ने प्रशासन को सैलून चलाने वाले एक व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. इस व्यक्ति को लोगों के एक समूह ने धमकी दी थी, क्योंकि वह नाई समुदाय से नहीं है. कोर्ट ने मंगलवार (15 जुलाई, 2025) को पुलिस को मामले की जांच करने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया.

याचिकाकर्ता फिरोज खान ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने 21 जून, 2025 को हैदराबाद के पास विकाराबाद शहर में पुरुषों और महिलाओं के लिए एक छोटा सा ब्यूटी पार्लर व्यवसाय खोला था. फिरोज का कहना है कि उसी दिन लगभग 60-70 लोगों का एक समूह पार्लर में आया और उन्हें धमकाना शुरू कर दिया.

अभद्र भाषा में की बात और फिर दी धमकी

फिरोज ने कोर्ट को बताया कि लोगों के समूह ने उससे कहा, ‘गैर-मंगली (नाई समुदाय) होकर सैलून की दुकान चलाने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई?’ फिरोज ने कोर्ट को बताया कि लोगों ने उससे अभद्र भाषा में बात की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी.

याचिकाकर्ता ने कहा कि इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि उसने उसी दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में नामित व्यक्तियों और उनके व्यावसायिक परिसर पर हमला करने वाले अन्य लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई थी.

याचिकाकर्ता को मिले सुरक्षा

हाई कोर्ट ने गृह विभाग के सरकारी वकील की इस दलील को सुना और कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएंगे कि कानून-व्यवस्था की कोई स्थिति उत्पन्न न हो और याचिकाकर्ता को अपना व्यवसाय करने में कोई बाधा न आए.

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून को लेकर मच गया बवाल, 42 बार सुनवाई के बाद कोर्ट ने शहबाज सरकार को दिया ये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
इधर अमेरिका ईरान में फिर छिड़ी जंग, उधर ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी ने दिया संकट से निकलने का फॉर्मूला, बोले- 'ऐसे समय में...'
इधर अमेरिका ईरान में फिर छिड़ी जंग, उधर ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी ने दिया संकट से निकलने का फॉर्मूला, बोले- 'ऐसे समय में...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget