एक्सप्लोरर

Telangana Election 2023: AIMIM विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी का दावा, 'BRS की बनेगी सरकार, हम जीतेंगे 9 सीटें'

Telangana Election 2023: असदुद्दीन औवेसी की पार्टी इस बार तेलंगाना व‍िधानसभा की 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. पार्टी के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने दावा किया कि AIMIM सभी सीटों पर चुनाव जीतेंगी.

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना व‍िधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य की 119 सीटों पर 30 नवंबर को चुनाव होंगे. राज्‍य की सभी सीटों पर सत्तारूढ़ दल भारतीय राष्‍ट्रीय सम‍ित‍ि (बीआरएस) और असदुद्दीन औवेसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) म‍िलकर चुनाव लड़ रही हैं. एआईएमआईएम कुल 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और पार्टी ने दावा क‍िया है कि वो सभी सीटों पर जीत हास‍िल करेगी. 

एआईएमआईएम के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने रविवार (5 नवंबर) को विश्वास जताया कि एआईएमआईएम उन सभी 9 सीटों पर जीत का परचम लहराएगी, ज‍िन पर उसने अपने उम्‍मीदवार उतारे हैं. अकबरुद्दीन खुद चंद्रयानगुट्टा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. 

पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन औवेसी ने भी भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बीआरएस एक बार फिर अच्छे बहुमत के साथ आगामी चुनाव जीतेगी. अकबरुद्दीन, असदुद्दीन औवेसी के छोटे भाई हैं. 

अकबरुद्दीन ओवैसी 1999 से जीत रहे चंद्रायनगुट्टा सीट से चुनाव 

खास बात यह है क‍ि अकबरुद्दीन ओवैसी साल 1999 से चंद्रायनगुट्टा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं. इसके चलते चंद्रायनगुट्टा व‍िधानसभा उनकी परंपरागत सीट मानी जाती है ज‍िससे वह लगातार छठी बार चुनाव लड़ रहे हैं. उन्‍होंने यह भी कहा कि उनका प्रचार अभ‍ियान शुरू हो गया है और मुझे विश्वास है कि लोग मेरा समर्थन करेंगे. 

'एआईएमआईएम पर लोग भरोसा जताएंगे और जिताएंगे' 
 
पार्टी के नेता अकबरुद्दीन ने यह भी उम्मीद जताई क‍ि हम उन सभी सीटों पर जीतेंगे, जहां पर हम चुनाव लड़ रहे हैं. उन्‍होंने यह भी कहा कि लोग उन पर भरोसा जताएंगे और हमें चुनेंगे. उन्‍होंने थर्ड फ्रंट होने की बात भी कही. इसको लेकर पार्टी अध्‍यक्ष पहले ही कह भी कह चुके हैं. तेलंगाना में क्‍या हो रहा है, सबको सब कुछ नजर आ रहा है.  

2018 में एआईएमआईएम ने जीतीं थी राज्‍य की 7 सीटें
  
अकबरुद्दीन ने कहा, मुझे यकीन है कि बीआरएस फिर से अच्छे बहुमत के साथ वापस आएगी. असदुद्दीन ओवैसी पहले ही लोगों से अपील कर चुके हैं क‍ि जहां भी एआईएमआईएम उम्मीदवार चुनाव लड़ें, उनको वोट दें और बाकी सीटों पर बीआरएस को वोट दें. प‍िछले 2018 के तेलंगाना व‍िधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने 7 सीटें जीतीं थीं.  

मोहम्मद अजहरुद्दीन के सामने एआईएमआईएम लड़ेगी

इस बीच देखा जाए तो एआईएमआईएम इस बार प‍िछले चुनाव के मुकाबले 2 सीटों पर ज्‍यादा चुनाव लड़ रही है ज‍िसमें राजेंद्रनगर और जुबली हिल्स सीट शाम‍िल है. कांग्रेस ने पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को जुबली हिल्स सीट से उम्मीदवार उतारा है. इस पर कांग्रेस में बगावत भी हो गई थी. कई नेता पार्टी छोड़कर बीआरएस में भी चले गए. 

यह भी पढ़ें:   तेलगांना में असदुद्दीन ओवैसी का ऐलान, 'AIMIM 9 सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget