एक्सप्लोरर

Telangana Congress Crisis: तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह तेज, PCC के 13 सदस्यों ने दिया इस्तीफा

Telangana Congress में दूसरे दलों से आए नेताओं को लेकर कथित तौर पर अंदरूनी कलह तेज हो गई है. कुछ वरिष्ठ नेताओं ने दूसरे दलों से कांग्रेस में आए लोगों को तवज्जो मिलने पर सवाल खड़े किए हैं.

Congress Crisis in Telangana: कांग्रेस (Congress) की तेलंगाना (Telangana) इकाई में आंतरिक कलह (Infighting) तेज होती दिख रही है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के 13 सदस्यों ने कुछ वरिष्ठ नेताओं की ऐसी टिप्पणियों के विरोध में रविवार (18 दिसंबर) को इस्तीफा दे दिया, जिनमें कहा गया कि अन्य दलों से कांग्रेस में आए लोगों को प्रमुखता मिली है. इन 13 सदस्यों में कांग्रेस विधायक डी अनसूया (सीतक्का) और पूर्व विधायक वी नरेंद्र रेड्डी भी शामिल हैं. 

अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दामोदर राजनरसिंह ने तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के कुछ पूर्व नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के संबंध में शनिवार (17 दिसंबर) को कहा था कि अगर दूसरे दलों से कांग्रेस में आने वालों को पार्टी में तवज्जो दी जाएगी तो इससे 'मूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं' के बीच क्या संदेश जाएगा. राजनरसिंह ने जब यह टिप्पणी की तब कांग्रेस विधायक दल के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क, लोकसभा सदस्य एन उत्तम कुमार रेड्डी, पूर्व सांसद मधु यशकी गौड़ और पार्टी विधायक टी जयप्रकाश रेड्डी भी उनके साथ मौजूद थे.

विधायक दल के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने यह कहा

शनिवार को ही विधायक दल के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह भी चर्चा हुई कि कद्दावर नेताओं को बदनाम करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट न केवल संबंधित नेताओं को, बल्कि पार्टी को भी नुकसान पहुंचाते हैं.

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने यह विचार व्यक्त किया कि कद्दावर नेताओं को कमजोर करके पार्टी को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है. माना जा रहा है कि ये नेता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद ए रेवंत रेड्डी से नाराज हैं.

कुछ नेताओं को 'प्रवासी' बताए जाने पर पूर्व MLA ई अनिल को आपत्ति 

पूर्व विधायक ई अनिल ने आज (18 दिसंबर) यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए 'वरिष्ठ नेताओं' से साथ मिलकर काम करने और राज्य में पार्टी को फिर से सत्ता में लाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी लोग वरिष्ठों का सम्मान करते हैं. अनिल ने पार्टी के कुछ नेताओं को 'प्रवासी' बताए जाने पर आपत्ति जताई. उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से तेलंगाना में बीआरएस के नेतृत्व वाली और केंद्र में बीजेपी नीत सरकार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आग्रह किया.

हाल में मुनुगोड़े विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद, पार्टी की प्रदेश इकाई में आंतरिक कलह देखने को मिली है.

यह भी पढ़ें- Exclusive: हिमाचल ने दिया ताज...कैसे चलाएंगे राज? सीएम सुक्खू ने abp से बातचीत में दिया हर सवाल का जवाब, पढ़ें इंटरव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
रिहाई के बाद पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं...'
रिहाई के बाद पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं...'
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Embed widget