एक्सप्लोरर

तेलंगाना में कांग्रेस ने 16 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट की जारी, सीएम केसीआर के खिलाफ रेवंत रेड्डी को उतारा

Telangana Congress Candidates List: तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी कामारेड्डी से चुनाव लड़ेंगे. वह बीआरएस सुप्रीमो और मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव से मुकाबला करेंगे.

Revanth Reddy Vs KCR: कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है.पार्टी ने राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के खिलाफ कामारेड्डी से मैदान में उतारा है. रेवंत रेड्डी कोडंगल से भी चुनाव लड़ रहे हैं. सीएम केसीआर कामारेड्डी और गजवेल दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं. 

कांग्रेस ने कन्नूर से डॉ जी विवेकांनद, बोथ से आदे गजेंद्र, जुक्कल से थोटा लक्ष्मीकांत राव को टिकट दिया है. इसके अलावा कांग्रेस ने निजामाबाद अर्बन से मोहम्मद शब्बीर अली को टिकट दिया है, जबकि करीमनगर से पुरुमल्ला श्रीनिवास और सिरिसिला करुणा महेंद्र रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, बांसवाड़ा से रविंद्र रेड्डी को उम्मीदवार बनाया गया है.


तेलंगाना में कांग्रेस ने 16 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट की जारी, सीएम केसीआर के खिलाफ रेवंत रेड्डी को उतारा

इसके अलावा नारायण खेड़ा से सुरेश कुमार शेटकर, पंचतचेरू से नीलम मधु मुदिराज और वानापर्थी विधानसभा सीट से मेघा रेड्डी चुनाव लड़ेंगी. कांग्रेस ने दोर्णाकल सीट से रामचंद्रू नायक को टिकट दिया है, जबकि येल्लांदु सीट से कोरम कनकैया को उम्मीदवार बनाया गया है. वायरा सीट से रामदास मालोथ, साथूपल्ली सीट से डॉ मत्ता रगमयी और अस्वरावपेटा से जारे अधिनारायण चुनाव लड़ेंगे.

दूसरी लिस्ट में घोषित किए 45 उम्मीदवार
इससे पहले कांग्रेस ने शुक्रवार (27 अक्टूबर) को तेलंगाना चुनावों के लिए 45 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की थी. पार्टी ने जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और पूर्व लोकसभा सांसद मधु गौड़ यास्खी को लाल बहादुर नगर से मैदान में उतारा.

15 अक्टूबर को जारी की थी पहली लिस्ट
पार्टी ने पिछले महीने 15 अक्टूबर को 55 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी. इसमें प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अनुमाला रेवंत रेड्डी को कोडंगल विधानसभा सीट टिकट मिला था. तेलंगाना विधानसभा की 119 सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान होना हैं और मतगणना 3 दिसंबर को होगी. 

आगामी विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS), कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. यहां 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में बीआरएस ने 119 में से 88 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस 19 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी.

यह भी पढ़ें- '...तो जेल से चलेगी दिल्ली सरकार', अरविंद केजरीवाल की विधायकों के साथ बैठक में अहम फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget