एक्सप्लोरर

Revanth Reddy on Surgical Strike: 'सर्जिकल स्ट्राइक हुआ भी या नहीं...', पुलवामा हमले पर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने उठाए सवाल

Pulwama Terrorist Attack: पुलवामा आतंकी हमले को पांच साल पूरे हो चुके हैं. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. ये अब तक हुए भारत पर सबसे घातक हमलों में से एक था.

Balakot Surgical Strike: लोकसभा चुनाव के बीच एक बार फिर से पुलवामा आतंकी हमले और बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक की चर्चा शुरू हो गई है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले और उसके बाद पाकिस्तान में घुसकर हुई बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पुलवामा हमले को इंटेलिजेंस फेलियर करार देते हुए कहा है कि बीजेपी ने सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक फायदा उठाया था. 

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा, "पुलवामा हमला आईबी और इंटेलिजेंस का फेलियर था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस पर कुछ नहीं किया है. उसके बाद सर्जिकल स्ट्राइक की गई. सर्जिकल स्ट्राइक का आपने (बीजेपी) फायदा उठाया है." कांग्रेस नेता ने पुलवामा हमले के बाद हुई बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल भी उठाए. उन्होंने कहा, "सर्जिकल स्ट्राइक हुआ भी या नहीं हुआ, हमें नहीं पता है. किसी को इस बारे में नहीं पता है."

दिग्विजय सिंह ने भी उठाए थे बालाकोट स्ट्राइक पर सवाल

हालांकि, ये पहला मौका नहीं है, जब कांग्रेस नेताओं की तरफ से बालाकोट स्ट्राइक को लेकर सवाल उठाए गए हैं. पिछले साल जनवरी में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए थे. दिग्विजय ने कहा था, "पुलवामा आतंक का केंद्र बन चुका है. वहां हर गाड़ी की चेकिंग हो रही है. वहां एक स्कॉर्पियो गाड़ी उल्टी दिशा से आती है. उसकी जांच पड़ताल क्यों नहीं की गई."

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "उसके बाद उसकी टक्कर होती है और हमारे 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो जाते हैं. आज तक उस घटना को लेकर जानकारी न तो संसद में पेश की गई है और न ही जनता के सामने रखी गई है." उन्होंने कहा था, "ये लोग सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं कि हमने इतने लोगों को मार गिराया. मगर इसका सबतू नहीं है. ये लोग सिर्फ झूठ के पुलिंदे से राज कर रहे हैं."

2019 में हुआ था पुलवामा हमला

दरअसल, 14 फरवरी, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ के एक काफिले पर आत्मघाती हमला किया था. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले के 12 दिन बाद भारत ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर एयरस्ट्राइक की. भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने बालाकोट में जाकर आतंकी कैंपों को नेस्तनाबूद कर दिया था. 

यह भी पढ़ें: बालाकोट स्‍ट्राइक: भारत के पास होती Crystal Maze-II तो पाकिस्‍तान में किस तरह मचती तबाही, जानें

 

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget