एक्सप्लोरर

KCR to Meet Nitish Kumar: चाणक्य की धरती पर आज बनेगी BJP के ‘चाणक्य’ का गेम बिगाड़ने की रणनीति!

KCR Bihar Visit: तेलंगाना के सीएम केसीआर (चंद्रशेखर राव) आज बिहार के दौरे पर होंगे और वह नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है.

Telangana CM Visit Bihar to Meet Nitish Kumar: देश में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से ही गहमागहमी दिखने लगी है. विपक्ष इस बार बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने की पूरी प्लानिंग में जुट गया है. इसकी बानगी बिहार में लगातार दिखाई दे रही है. पहले नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले ही अचानक बीजेपी से गठबंधन तोड़कर राजद का हाथ थाम लिया और सरकार बना ली. इस घटना के बाद से ही नीतीश कुमार का नाम 2024 लोकसभा चुनाव के पीएम पद के विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में आगे आने लगा. अब इस चर्चा को एक और बड़ी घटना से बल मिलता दिख रहा है जो आज होने वाली है. जी हां, आज तेलंगाना के सीएम केसीआर (चंद्रशेखर राव) बिहार के दौरे पर होंगे और वह नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. चलिए जानते हैं क्या हो सकता है इस बैठक का परिणाम.

बीजेपी को घेरने पर हो सकती है बात

तय कार्यक्रम के अनुसार, केसीआर दोपहर में नीतीश कुमार के घर पर भोजन करेंगे. इस दौरान वहां उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के कई महत्वपूर्ण नेता भी रहेंगे. चर्चा है कि इस दौरान 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष को एकजुट करने और बीजेपी को पटखनी देने पर बात होगी. नीतीश कुमार ने जिस तरह पिछले दिनों बीजेपी के बड़े गेम को उजागर किया उससे विपक्षी दलों में उनकी लोकप्रियता बढ़ी है. वहीं नीतीश भी कह चुके हैं 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्ष की एकता के लिए वह समय देने को तैयार हैं.

केसीआर क्यों बिगाड़ सकते हैं बीजेपी का गणित

बेशक केसीआर की पार्टी तेलंगाना तक सीमित है, लेकिन वह बीजेपी का गेम बिगाड़ सकते हैं. दरअसल, उनकी पार्टी और बीजेपी के बीच 36 का आंकड़ा है. वह लगातार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में लगे हुए हैं. ऐसा नहीं है कि वह सिर्फ नीतीश कुमार के संपर्क में हैं. वह अलग-अलग राज्यों के दूसरे दलों से भी इसके लिए मिल रहे हैं. बात चाहे शिवसेना, आप, टीएमसी व अन्य दलों की हो, वह सबसे इस पर मिल चुके हैं.

इसलिए भी नीतीश हो सकते हैं विपक्ष का पीएम फेस

2024 लोकसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार का नाम ऐसे ही विपक्ष के पीएम फेस के रूप में नहीं उछल रहा. मौजूदा सियासी हालात और अन्य विपक्षी दलों के बीच लोकप्रियता के मद्देनजर नीतीश कुमार दूसरे नेताओं से काफी आगे नजर आते हैं. इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं. दरअसल, विपक्ष में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस है, लेकिन कांग्रेस के साथ समस्या ये है कि वह अभी अपने अध्यक्ष पद से ही ऊपर नहीं उठ पा रही है. पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए अंदर ही घमासान मचा हुआ है. कई नेता इस्तीफा दे चुके हैं तो कई विरोध में हैं. ये नेता राहुल गांधी को अध्यक्ष के रूप में नहीं देखना चाहते. ऐसे में जब राहुल का पीएम रेस में शामिल होना मुश्किल नजर आता है. अब बात करें दूसरे दलों की तो, सबसे बड़ा नाम टीएमसी का सामने आता है, लेकिन टीएमसी से ममता बनर्जी की लोकप्रियता और स्वीकार्यता बंगाल तक ही नजर आती है. शिवसेना टूट से जूझ रही है, जबकि आप को लेकर स्पष्ट नहीं है कि वह किसके साथ जाएगी. अब बचते हैं दक्षिण के राज्यों के क्षेत्रिय दलों के नेता तो उनकी लोकप्रियता राज्य तक ही सीमित है. ऐसे में नीतीश कुमार इस रेस में बहुत आगे जाते दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Mohali Blast: बड़ा खुलासा, पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर रॉकेट हमले में निकला ISI और बिश्नोई गैंग का कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी
सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
चक्रवाती तूफान का पूर्वानुमान, अलर्ट पर ओडिशा और पश्चिम बंगाल
चक्रवाती तूफान का पूर्वानुमान, अलर्ट पर ओडिशा और पश्चिम बंगाल

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget