एक्सप्लोरर

Telangana Election 2023: स्‍मृत‍ि ईरानी का कांग्रेस पर न‍िशाना, कहा- चुनाव बाद BRS में चले जाएंगे इनके विधायक...  

Telangana Assembly Election 2023: स्‍मृत‍ि ईरानी ने कांग्रेस और BRS पर निशाना साधा है. स्‍मृ‍ति ने कहा, 'कांग्रेस को वोट देने का मतलब BRS को देना'.  

Telangana Election Smriti Irani Speech: आगामी 30 नवंबर को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है. चुनाव को लेकर सभी राजनितिक दलों के द‍िग्‍गज नेता चुनावी मैदान में उतर गए हैं. कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रही हैं और बीआरएस (BRS) को एक दूसरे की 'बी' टीम बताकर वोटों में सेंध लगाने की कोश‍िश कर रही हैं.

राहुल गांधी के बीजेपी-बीआरएस पर हमलावर होने के बाद अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी  (Smriti Irani) ने कांग्रेस और केसीआर की पार्टी पर निशाना साधा है. 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाते हुए कहा, "अगर आप कांग्रेस को कोई वोट देते हैं तो यह समझ‍िए कि यह सीधा भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के लिए होगा क्‍यों‍कि न‍िर्वाच‍ित होने पर कांग्रेस के विधायक चुनाव के बाद केसीआर की पार्टी में चले जाएंगे. केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस और भ्रष्टाचार को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया. 

 

'राहुल को अमेठी- वायनाड से भगाया, बीआरएस को तेलंगाना से भगाएंगे' 
उन्‍होंने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला. उन्‍होंने कहा क‍ि बीजेपी ने जैसे राहुल गांधी को उत्‍तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट और फिर केरल के वायनाड से भगाया, वैसे ही अब तेलंगाना से बीआरएस को भगाना है. 

'KCR ने कालेश्‍वर प्रोजेक्‍ट की राश‍ि बढ़ाकर की एक लाख करोड़' 
स्‍मृति ईरानी ने कालेश्वरम प्रोजेक्‍ट (Kaleshwaram project) में कथ‍ित भ्रष्‍टाचार को लेकर कहा कि केसीआर सरकार ने इसकी लागत को 40,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1 लाख करोड़ रुपये कर द‍िया. उन्‍होंने आरोप लगाए क‍ि सरकार अनुमानित जमीन के 60 फीसदी हिस्‍से को भी सिंचित नहीं कर पाई है. 

'सर्व‍िस कम‍ीशन बेरोजगारों को रोजगार देने में नाकाम' 
केंद्रीय मंत्री ने तेलंगाना में बेरोजगारी को लेकर भी कई सवाल खड़े किए. उन्‍होंने कहा कि राज्‍य का सर्व‍िस कमीशन बेरोजगारों की भर्ती करने में नाकाम रहा है, लेक‍िन द‍िलचस्‍प बात यह है क‍ि केसीआर का पूरा पर‍िवार काम में लगा हुआ है.  

क्‍या है कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई प्रोजेक्‍ट?
बता दें तेलंगाना के गोदावरी नदी पर कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई प्रोजेक्‍ट एक मल्‍टी-परपज इरीगेशन प्रोजेक्‍ट है. यह प्रोजेक्‍ट राज्‍य के 13 जिलों में करीब 18.26 लाख एकड़ भूमि की सिंचाई के उद्देश्य से बनाया गया. इसके अलावा इसका खास मकसद हैदराबाद और सिकंदराबाद को पीने का पानी भी उपलब्ध कराना भी है. 

यह भी पढ़ें: Telangana Election 2023: तेलंगाना में बीजेपी का टारगेट सिर्फ 25-30 सीटें! जानिए चुनाव से ठीक पहले पार्टी ने क्यों बदला अपना प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget