एक्सप्लोरर

Telangana Election 2023: तेलंगाना में बीजेपी का टारगेट सिर्फ 25-30 सीटें! जानिए चुनाव से ठीक पहले पार्टी ने क्यों बदला अपना प्लान

Election: बताया जा रहा है कि BJP अपने उम्मीदवारों की पहली सूची दशहरे तक जारी कर सकती है. हालांकि इस लिस्ट में 30 से ज्यादा नाम नहीं होंगे. इसके बाद पार्टी दूसरी लिस्ट इस महीने के अंत में जारी करेगी.

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 30 नवंबर को मतदान है. इस बार तेलंगाना में सत्ता विरोधी लहर की वजह से कांग्रेस और सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. कांग्रेस ने भी इसे देखते हुए अफनी पूरी ताकत यहां लगा दी है.

इस माहौल के बीच बीजेपी ने भी यहां को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है. पार्टी अभी यहां खुद को स्थापित कर रही है और उसके पास सिर्फ एक सीट है. इसे देखते हुए बीजेपी अब यहां पूरी तरह से जीत की जगह किंग मेकर बनने वाली भूमिका के आधार पर चुनाव प्रचार की योजना बना रही है.

बैठक में भी हुई है इस पर चर्चा!

द क्विंट की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी के दो वरिष्ठ नेताओं ने बताया है कि पार्टी 30 नवंबर को होने वाले चुनाव में कम से कम 25 सीटें जीतने की कोशिश कर रही है ताकि राज्य में सरकार कौन बनाएगा इसका फैसला उसकी सीटों से हो सके. इसी वजह से बीजेपी पहला फोकस उन सीटों पर कर रही है, जहां पार्टी का वोट बैंक अच्छा है. वहां केंद्रीय मंत्रियों व वरिष्ठ नेताओं को केंद्र सरकार के कामों को गिनाने को कहा जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार (19 अक्टूबर) को भाजपा की चुनाव समिति की बैठक में इस योजना को अंतिम रूप दिया गया. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष, राज्य प्रभारी तरुण चुघ और तीन राज्य नेता - जी किशन रेड्डी, बंदी संजय कुमार और राज्यसभा सांसद के लक्ष्मण शामिल हुए.

दशहरे से पहले आएगी पहली लिस्ट

बैठक में तेलंगाना में बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची पर भी चर्चा हुई. पार्टी अपनी पहली लिस्ट दशहरा से पहले जारी कर सकती है. पहली लिस्ट में 20-25 नाम उम्मीदवारों के नाम हो सकते हैं. इसके बाद बाकी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा अक्टूबर लास्ट में की जाएगी.

इस वजह से बीजेपी ने बदला अपना प्लान

1. कांग्रेस की बढ़ती ताकत

तेलंगाना में कांग्रेस पिछले एक साल में बहुत मजबूत हुई है. बीआरएस के कई नेता लगातार कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस सत्ता में आ सकती है या फिर कुर्सी के बहुत करीब जा सकती है. यही वजह है कि बीजेपी अब खुद को तीसरे नंबर पर लाना चाहती है ताकि अगर कांग्रेस दूसरे नंबर पर रहे तो वह उसकी सरकार न बनने दे.

2. तीस सीटों पर बहुदलीय लड़ाई

इसके अलावा पार्टी ने एक सर्वे में पाया कि प्रदेश की तीस विधानसभा सीटों पर बहुदलीय लड़ाई की स्थिति है. इन सीटों पर तेलंगाना टीडीपी, वाईएसआर तेलंगाना पार्टी और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के उम्मीदवार भी अपनी ताल ठोकेंगे. इससे यहां करीबी मामला रहने की उम्मीद है. बीजेपी इसी का फायदा उठाते हुए खुद को यहां स्थापित करना चाहती है.

3. पार्टी की अंदरूनी कलह भी वजह

तेलंगाना बीजेपी में भी स्थिति अच्छी नहीं है. यहां भी अंदरुनी कलह की वजह से पार्टी बड़े दायरे की जगह छोटे स्तर पर ही चुनाव जीतने की कोशिश में है. दरअसल, विभिन्न दलों से भाजपा में शामिल होने वाले लगभग 10 वरिष्ठ राजनेताओं ने चुनाव के लिए पार्टी की तैयारी के बारे में अपनी नाराजगी व्यक्त की है,  कुछ ने तो भाजपा छोड़ने की धमकी भी दी है. इस वजह से भी पार्टी 25-30 सीटों पर ही फोकस कर रही है.

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: 'BJP विधानसभा चुनाव की लड़ाई में नहीं' बीजेपी पर कमलनाथ का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget