एक्सप्लोरर

BJP Helpline Number: कर्नाटक में बीजेपी नेताओं पर मंडरा रहा खतरा? जारी होगा हेल्पलाइन नंबर, जानें क्या है मामला

BJP Helpline Number: बीजेपी ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं पर कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की ओर से जबरन कानूनी मामले दर्ज किए जाने का दावा किया है. जिसे लेकर एक हेल्पलाइन नंबर जारी करने की बात कही है.

Karnataka BJP: दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में बीजेपी की सत्ता से विदाई के बाद सिद्धारमैया की सरकार बन चुकी है. इस बीच बीजेपी ने दावा किया है कि राज्य में कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार बनने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं पर सत्ताधारी पार्टी से खतरा मंडरा रहा है. अपने नेताओं को कांग्रेस से बचाने के लिए बीजेपी एक हेल्पलाइन नंबर जारी करने जा रही है.

बीजेपी ने सोमवार (5 जून) को कहा कि वह राज्य में कांग्रेस सरकार से अपने कार्यकर्ताओं को 'कानूनी अत्याचारों' से बचाने के लिए पार्टी के कर्नाटक कानूनी प्रकोष्ठ से एक हेल्पलाइन नंबर शुरू करेगी. बेंगलुरु साउथ के सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि पार्टी ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सोमवार को देश भर के 50 वकीलों के साथ बैठक की. बीजेपी सांसद ने कहा कि हम कांग्रेस नेताओं के झूठे आरोपों और हमारी पार्टी के सदस्यों के खिलाफ दर्ज केसों के खिलाफ एफआईआर करवाने जा रहे हैं. 

हमारे खिलाफ नफरत की राजनीति- सूर्या

तेजस्वी सूर्या ने कहा, "हमने रायचूर में देखा कि एक पार्टी कार्यकर्ता के खिलाफ केस दर्ज हुआ. हम सिद्धारमैया सरकार से बीजेपी के खिलाफ नफरत की राजनीति देख रहे हैं. झूठे मामले और एफआईआर दर्ज की जा रही हैं, हमारी पार्टी और उसके नेताओं की छवि खराब करने के लिए फर्जी समाचार लेख और अखबारों और सोशल मीडिया पर गलत खबरें प्रसारित की जा रही हैं. इसके बदले में हमने आज अपने वकीलों के साथ बैठक की."

24 घंटे के भीतर कॉल कर सकते हैं

उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे के लिए तीन समाधान लेकर आई है. हम अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए एक हेल्पलाइन नंबर के जरिए सभी झूठे केसों से लड़ेंगे. यह एक हफ्ते में जारी कर दिया जाएगा. 24 घंटे के भीतर, जो कार्यकर्ता झूठे केस झेल रहे हैं वो हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके राहत पा सकते हैं.

बीजेपी सांसद ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के झूठे दावों के खिलाफ कोर्ट में जनहित याचिका और रिट भी दायर की जाएंगी. जब भी त्यौहार होते हैं तो कांग्रेस सरकार हिंदुओं पर प्रतिबंध लगा देती थी. ऐसे मामलों से बचने के लिए, हम जनहित याचिकाएं और रिट दायर करेंगे. हमारे पास धारवाड़, गुलबर्गा और बेंगलुरु के वकील हैं.

ये भी पढ़ें: Odisha Train Accident: लोग कह रहे थे मर गया, लेकिन पिता ने नहीं मानी हार... ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद ऐसे बचाई बेटे की जान 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget