एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: लोग कह रहे थे मर गया, लेकिन पिता ने नहीं मानी हार... ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद ऐसे बचाई बेटे की जान

Coromandel Express Derail: कोलकाता के रहने वाले हेलाराम मलिक हादसे के तुरंत बाद अपने बेटे को ढूंढने के लिए बालासोर के लिए रवाना हो गए थे. वहां उन्हें उनका बेटा एक मुर्दाघर में मिला.

Odisha Train Accident News: ओडिशा के बालासोर (Balasore) जिले में हुई भीषण रेल दुर्घटना से जुड़े कई ऐसे दृश्य सामने आए हैं जो किसी को भी भावुक कर दें. लोग अपनों को तलाशने के लिए पूरी जद्दोजहद कर रहे हैं. कोई लाशों के ढेर में बेटे-भाई को ढूंढ रहा है तो कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनों के जिंदा होने की उम्मीद नहीं छोड़ी. ऐसा ही एक नजारा बालासोर में एक मुर्दाघर में देखने को मिला. 

एक पिता के विश्वास के कारण उन्हें उनका बेटा जीवित मिल गया. दरअसल, कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार बिस्वजीत मलिक (24) नामक युवक के पिता हेलाराम मलिक ने ये मानने से इनकार कर दिया कि हादसे में उनके बेटे की जान चली गई है. टीओआई के अनुसार, ये पिता अपने बेटे को ढूंढने के लिए कोलकाता से 230 किमी से ज्यादा की यात्रा करके बालासोर पहुंचा. वहां उन्होंने अपने बेटे को एक मुर्दाघर में पाया, हालांकि उनका बेटा जिंदा था. जिसके बाद वे उसे आगे के इलाज के लिए वापस कोलकाता ले आए.  

युवक की हालत फिलहाल स्थिर

हेलाराम मलिक ने अपने बेटे की मृत्यु की खबर पर विश्वास नहीं किया था. बिस्वजीत की हादसे में घायल होने के बाद एसएसकेएम अस्पताल की ट्रॉमा केयर यूनिट में सर्जरी की गई थी. उनकी अब एक और सर्जरी होगी. वह गंभीर रूप से घायल हैं, लेकिन स्थिर हैं. हावड़ा के दुकानदार हेलाराम को शुक्रवार (2 जून) को शालीमार स्टेशन पर बिस्वजीत को छोड़ने के कुछ घंटे बाद दुर्घटना के बारे में पता चला था. 

हादसे के बाद बालासोर के लिए हुए रवाना

उन्होंने बिस्वजीत को कॉल किया, लेकिन दूसरी तरफ से सिर्फ कराहने की आवाज आई. इसके बाद हेलाराम एक स्थानीय एम्बुलेंस चालक पलाश पंडित और अपने बहनोई दीपक दास को साथ लेकर उसी रात बालासोर के लिए रवाना हो गए. उन्होंने उस रात 230 किमी से अधिक की यात्रा की, लेकिन बालासोर पहुंचने के बाद उन्हें उनका बेटा किसी भी अस्पताल में नहीं मिला. 

आंखों के सामने था शवों का ढेर

दास ने बताया, "हमने कभी हार नहीं मानी. हम उसके जिंदा होने की उम्मीद में वहां लोगों से पूछताछ करते रहे. एक व्यक्ति ने हमसे कहा कि अगर हमें अस्पताल में कोई नहीं मिला, तो हमें बहानागा हाई स्कूल जाना चाहिए, जहां शव रखे गए हैं. हम ये स्वीकार नहीं कर सके, लेकिन वहां चले गए. वहां अस्थायी मुर्दाघर में उनकी आंखों के सामने शवों का ढेर लगा हुआ था. हमें खुद शवों को देखने की अनुमति नहीं थी." 

एक शव का हाथ हिलता देखा

उन्होंने कहा, "थोड़ी देर बाद जब वहां किसी ने देखा कि एक शव का हाथ हिल रहा है, तो हंगामा मच गया. चूंकि हम वहीं थे, इसलिए हमने देखा कि ये हाथ बिस्वजीत का था, जो बेहोश और बुरी तरह से घायल था. हम तुरंत उसे एम्बुलेंस में बालासोर अस्पताल ले गए, जहां उसे कुछ इंजेक्शन दिए गए. उसकी हालत को देखते हुए, उन्होंने उसे कटक मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन हम उसे अपने साथ ले आए. अब उसकी सोमवार को सर्जरी होगी." 

जिंदा इंसान को मृत कैसे घोषित किया?

फोरेंसिक मेडिसिन विशेषज्ञ सोमनाथ दास ने बताया, "सस्पेंडेड एनिमेशन नामक एक स्थिति थी, जहां एक व्यक्ति की नब्ज कम हो जाती है. ऐसी स्थिति में, व्यक्ति के बायोलॉजिकल फंक्शन अस्थायी रूप से धीमे हो जाते हैं या काम करना बंद कर देते हैं. ये सदमे के कारण या डूबने जैसी कुछ परिस्थितियों में भी हो सकता है." 

उन्होंने कहा, "घायलों की भारी संख्या और इस तरह की भीड़ के कारण डॉक्टर्स को भी बारिकी से शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को देखने का समय नहीं मिल पाता है." विशेषज्ञों ने ये भी कहा कि बचाव अभियान में नॉन-मेडिकल व्यक्ति भी शामिल होते हैं. ऐसे मामले में यदि कोई घायल व्यक्ति बेहोश था, तो वो लोग ऐसे व्यक्ति को मृत समझने की गलती कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Odisha Train Accident: 'बालासोर ट्रेन हादसे पर जवाबदेही तय करने से ध्यान न भटकाए सरकार ' खरगे का पीएम मोदी को पत्र

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
मेघालय का हनीमून मर्डर केस: दोबारा जेल जा सकती है सोनम रघुवंशी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए 2 ऑप्शन
मेघालय का हनीमून मर्डर केस: दोबारा जेल जा सकती है सोनम रघुवंशी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए 2 ऑप्शन
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे

वीडियोज

Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget