एक्सप्लोरर

तेजस्वी ने पूछा 15 सालों में क्या किया? तो नीतीश ने जवाब में कहा- पब्लिसिटी के लिए नहीं करते काम

नीतीश कुमार ने आज पटना के बापू सभागार में आयोजित सहकारिता महासम्मेलन में अपने काम का जिक्र करते हुए कहा कि हमलोग काम पर ध्यान देते हैं पब्लिसिटी पर नहीं.मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि रोडमैप का निर्माण होने से बिहार में कई फसलों का उत्पादन बढ़ा है. गेहूं, चावल, मक्का, सब्जी एवं फलों का उत्पादन बढ़ रहा है.

बिहार: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर काम नहीं करने को लेकर निशाना साधा, तो नीतीश ने कहा कि हम काम पर ध्यान देते हैं, पब्लिसिटी पर नहीं. तेजस्वी ने आज से बेरोज़गारी हटाओ यात्रा की शुरुआत की है. इस दौरान उन्होंने पटना में रैली की और नीतीश कुमार से सवाल पूछे. नीतीश ने भी किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारों में विरोधयों को खूब सुनाया.

तेजस्वी यादव रैली के अलावा ट्विटर के ज़रिए भी सरकार पर निशाना साध रहे हैं. आज उन्होंने ट्वीट किया, "बिहार के 7 करोड़ युवा नीतीश जी से पूछ रहे है. 15 वर्षों में कितनी नौकरियों का सृजन किया? बिहार मे कितने करोड़ युवा बेरोज़गार हैं ? कुल कितने करोड़ बेरोज़गारों ने नौकरी के लिए रोज़गार कार्यालय में पंजीकरण करवाया है ? बिहार में बेरोज़गारी दर 11.47% क्यों है ?."

 

एक अन्य ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा, "माननीय कोर्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, जाम, जल जमाव, क़ानून व्यवस्था, अपराध, बलात्कार सहित तक़रीबन हर मुद्दे पर नीतीश सरकार को डांट लगा चुका है, लेकिन सुशासन बाबू को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता. सीएम आख़िर कब तक प्रचार के सहारे अपनी ख़ामियों को छुपाते रहेंगे."

नीतीश कुमार ने आज पटना के बापू सभागार में आयोजित सहकारिता महासम्मेलन में अपने काम का जिक्र करते हुए कहा कि हमलोग काम पर ध्यान देते हैं पब्लिसिटी पर नहीं. इस दौरान उन्होंने अपने काम भी गिनाए. उन्होंने कहा, "पहले बिहार में आपदा प्रबंधन की कोई व्यवस्था नहीं थी. हम लोगों ने सरकार में आने के बाद 2007 से आपदा प्रबंधन के लिए काम किया. एसओएस का गठन किया गया. वर्ष 2007 में बाढ़ से 22 जिले और ढाई करोड़ लोग प्रभावित हुए थे. सभी लोगों को अन्य सहायता के साथ-साथ एक-एक क्विंटल अनाज भी उपलब्ध कराया गया."

नीतीश ने कहा, "वर्ष 2008 में कोसी त्रासदी में लोगों की सहायता की गई. 13 जुलाई 2019 को सभी दलों के विधायकों और विधान पार्षदों की संयुक्त बैठक में जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. हाल ही में 19 जनवरी 2020 को जल-जीवन-हरियाली अभियान के पक्ष में पर्यावरण संरक्षण के लिए बिहार के 5 करोड़ 18 लाख से अधिक लोगों ने 18 हजार किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी मानव श्रृंखला बनाई थी. बिहार में कई विशेष काम होते रहते हैं, जिनकी चर्चा भी होनी चाहिए. हम लोग काम पर ध्यान देते हैं, पब्लिसिटी पर नहीं."

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि रोडमैप का निर्माण होने से बिहार में कई फसलों का उत्पादन बढ़ा है. गेहूं, चावल, मक्का, सब्जी एवं फलों का उत्पादन बढ़ रहा है. बिहार अनाज के मामले में आत्मनिर्भर हो गया है. को-ऑपरेटिव सोसायटी को सुविधा हो तथा किसानों के कृषि उत्पाद को उचित लाभ मिल सके इसके लिए गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ा गया. टोलों को भी पक्की सड़कों से जोड़ा जा रहा है. गांव के अंदर पक्की गली-नाली का निर्माण किया जा रहा है. हर घर नल का जल पहुंचाया जा रहा है और इस वर्ष चुनाव के पूर्व ये सभी काम पूरे कर लिये जायेंगे. हर घर तक बिजली पहुंचा दी गई है.सारे जर्जर बिजली के तार बदल दिए गए हैं. खेती के लिए कृषि फीडर के माध्यम से हर इच्छुक किसान को कनेक्शन दिया जा रहा है. फसल बीमा की जगह फसल सहायता योजना चलायी गई है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2917 पैक्सों में कृषि संयंत्र खरीदने के लिए 15 लाख रुपए जेएम पोर्टल के माध्यम से भुगतान किए गए हैं. क्षेत्रीय सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए 5 प्रमंडलों एवं 17 जिलों में 22 सहकार भवन के लिए 56 करोड़ 35 लाख रुपये का आवंटन किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget