एक्सप्लोरर

इंसानियत शर्मसार: सड़क किनारे खून से लथपथ तड़पता रहा इंजीनियर, फोटो खींचते रहे लोग

यह शख्स सड़क पर ही खून के लथपथ पड़ा रहा और वहां से गुजरने वाले लोगों ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए सतीश की तस्वीरें लीं और वीडियो बनाई पर किसी ने भी उसकी मदद के लिए हाथ आगे नहीं बढ़ाए.

पुणे: महाराष्ट्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. इस घटना में 25 साल का युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर मदद नहीं मिलने की वजह से दम तोड़ दिया. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दिल दहला देने वाली इस घटना में सड़क किनारे खून से लथपथ इस इंजीनियर की मदद करने की बजाए लोग वहां से फोटो खींचकर गुजरते रहे.

इस इंजीनियर की पहचान सतीश प्रभाकर के तौर पर की गई है. बताया गया है कि ऑफिस से आते समय सड़क पर यह एक दुर्घटना का शिकार हो गया. जिसके बाद यह सड़क पर ही खून के लथपथ पड़ा रहा और वहां से गुजरने वाले लोगों ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए सतीश की तस्वीरें लीं और वीडियो बनाई पर किसी ने भी उसकी मदद के लिए हाथ आगे नहीं बढ़ाया.

कार्तिकराज काथे नाम के एक डॉक्टर वहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने सतीश को वहां खून के लथपथ देखा और अपनी गाड़ी रोक ली. इसके बाद काथे ने सतीश को अपनी गाड़ी में पीमपरी के एक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, लेकिन वहां पहुंचने पर सतीश को मृत घोषित कर दिया गया.

काथे ने बताया है, ''मैं जब वहां से गुजर रहा था तो मैंने देखा कि सड़क किनारे पड़े इस इंसान के शरीर से खून बह रहा है, लेकिन इसके हाथ-पैर हिल रहे थे. वहां मौजूद कुछ लोग तो इसका फोटो ले रहे थे जबकि कुछ लोग वीडियो भी बना रहे थे लेकिन उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया. मैंने वहां से गुजरने वाले एक ऑटो को रूकवाया और उसमें ड्राईवर की मदद से हम उसे हॉस्पिटल लेकर गए.''

काथे ने बताया है, ''मैंने उसके पेट पर गाड़ी के टायर के निशाने देखे. काथे ने उसको कार्डियो पल्मोनरी रिस्यूसिटेशन (सीपीआर) देकर उसकी जान बचाने की भी कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर बाद उसके शरीर ने रिस्पांस देना बंद कर दिया. हॉस्पिटल के डॉक्टर्स उसे इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम पर ले गए लेकिन वापस लाने पर वह मर चुका था.''

काथे ने बताया है कि उसकी बताया है कि उसकी जान बचाई जा सकती थी अगर वहां सड़क किनारे मौजूद लोगों ने उसकी फोटो और वीडियो बनाने के टाइम उसकी मदद की होती और सही समय पर उसे हॉस्पिटल ले गए होते.

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया है कि यह हिट एंड रन का मामला है. टक्कर मारने वाली गाड़ी की अब तक पहचान नहीं की जा सकी है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज मे देखा है कि शाम के करीब 6:15 पर गाड़ी ने उसको टक्कर मारी है, लेकिन अभी उसकी पहचान होना बाकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘सब कुछ विस्तार से...’, SIR-परिसीमन पर PM मोदी को कल अपनी चिंताएं बताएंगे खरगे
‘सब कुछ विस्तार से...’, SIR-परिसीमन पर PM मोदी को कल अपनी चिंताएं बताएंगे खरगे
'RSS संविधान के खिलाफ', राहुल गांधी बोले- उनके खिलाफ लड़ने में मिलती है खुशी
'RSS संविधान के खिलाफ', राहुल गांधी बोले- उनके खिलाफ लड़ने में मिलती है खुशी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget