एक्सप्लोरर

S Seeman: कौन हैं तमिल राष्ट्रवादी नेता एस सीमन? जो बोले- हिंदी बोलने वालों के साथ डंडे से पेश आना चाहिए

Tamil Nadu Police: सीमन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा था. इसमें वह हिंदीभाषियों को धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनके इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है.

Senthamizhan Seeman Tamil Nadu: तमिलनाडु में इनदिनों बिहारी मजदूरों की कथित तौर पर पिटाई के मामलों को लेकर राजनीति गरमाई हुई है. इसे अभिनेता से राजनेता बने 'नाम तमिझर काची' (एनटीके) के नेता सेंथमीजान सीमन (Senthamizhan Seeman) ने हवा देने का काम किया है. उनके एक बयान के बाद से इस मुद्दे पर राजनीति और ज्यादा बढ़ गई है. दरअसल, सीमन पर हिंदीभाषियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है. चलिए आपको बताते हैं कौन हैं एस सीमन. 

सेंथमीलन सीमन एक भारतीय नेता और फिल्म निर्माता हैं. राजनीति में आने के बाद से ही तमिलों के लिए वोट बैंक के निर्माण के हिमायती रहे हैं. उन्होंने 1990 में एक फिल्म निर्माता के रूप में अपना कैरियर शुरू किया था. हालांकि, शुरुआत में उन्हें काफी विफलता मिली थी. इसके बाद 2010 की शुरुआत में सीमन ने एक तमिल राष्ट्रवादी राजनीतिक पार्टी शुरू की और तब से अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपने विवादास्पद बयानों के लिए चर्चा में रहे हैं. 

दो बार हिरासत में जा चुके हैं सीमन 

सीमन को लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (Liberation Tigers of Tamil Eelam) का समर्थन करने के लिए कई बार धमकी भरे पत्र भी मिले हैं. इसके अलावा उन्हें लिट्टे के पक्ष में बोलने और श्रीलंकाई नौसेना की तरफ से एक तमिल मछुआरे की हत्या के विरोध में भड़काऊ भाषण देने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत दो बार हिरासत में लिया जा चुका है. साल 2011 में वेल्लोर जेल में पांच महीने की नजरबंदी से रिहा होने के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी की हार के लिए काफी प्रचार किया था. 

हिंदी भाषी समुदाय के खिलाफ क्या बोले सीमन

इससे पहले कई बार उनपर घृणा से भरे भाषण देने के आरोप लगते रहे हैं. उन्हें टोरंटो में एक कार्यक्रम में भी विवादित भाषण देने के लिए गिरफ्तार किया गया था. वह हमेशा तमिल में बाहरी लोगों का विरोध करते रहे हैं. इस बार सीमन ने 13 फरवरी को पश्चिमी शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए हिंदी भाषी समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी. वायरल वीडियो में सीमन कह रहे हैं कि वह हिंदी बोलने वालों को पीटेंगे और वे (हिंदीभाषी) अपना बैग पैक करके एक सप्ताह के भीतर तमिलनाडु से भाग जाएंगे.

ये भी पढ़ें: 

Maharashtra: शिंदे गुट की महिला विधायक का बनाया था आपत्तिजनक वीडियो, पहले भीड़ ने पीटा अब मुंबई पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
3 दिन में जुकरबर्ग...', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी
3 दिन के भीतर माफी मांगें जुकरबर्ग', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी
इस राज्य में कटेंगे 60 लाख वोट, SIR के बाद बड़ा खुलासा
इस राज्य में कटेंगे 60 लाख वोट, SIR के बाद बड़ा खुलासा
7 साल पहले आज ही के दिन हटा था आर्टिकल 370, जम्मू कश्मीर के लिए क्या बोले PM मोदी
7 साल पहले आज ही के दिन हटा था आर्टिकल 370, जम्मू कश्मीर के लिए क्या बोले PM मोदी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Embed widget