एक्सप्लोरर

तालाब में नहाने जा रहे दो दलितों को पहले पीटा, फिर मोबाइल-पैसे छीनकर उनके ऊपर किया पेशाब

Tamil Nadu: तमिलनाडु में दो दलित लोगों के साथ मारपीट की गई है. उन्हें पहले तो पीटा गया और फिर उनके ऊपर पेशाब कर दिया गया. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है.

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में कुछ लोगों के एक ग्रुप ने दो दलित पुरुषों के साथ मारपीट की. पुलिस ने बुधवार (1 नवंबर) को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम दोनों दलित व्यक्ति नहाने के लिए तालाब गए. इस दौरान रास्ते में दोनों के साथ कथित तौर पर मारपीट की. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि उनके ऊपर पेशाब तक किया गया. ये मामला तब सामने आया है, जब कुछ महीने पहले मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भी ऐसा ही कुछ हुआ था.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बदसलूकी का शिकार होने वाले दोनों दलित व्यक्ति मणिमूर्तिश्वरम इलाके के रहने वाले हैं. पीड़ितों का कहना है कि उनके साथ मारपीट के बाद उनके फोन भी छीन लिए गए. इसके अलावा उनके पास 5000 रुपये भी थे, जिन्हें युवकों के इस ग्रुप ने छीन लिया. सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात ये है कि दलित व्यक्तियों के साथ बदसलूकी और लूटपाट करने वाले लोगों का मन यहीं नहीं भरा, बल्कि उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसने सबको हैरान कर दिया है. 

दलितों के ऊपर किया गया पेशाब

दरअसल, जब पीड़ित व्यक्ति लौट रहे थे, तभी उन्हें रास्ते में कुछ लोगों के एक ग्रुप ने रोक लिया. रोकने वाले सभी लोगों ने शराब पी रखी थी और वे नशे की हालत में थे. पीड़ितों ने आरोप लगाया कि उनसे सबसे पहले उनकी जाति पूछी गई. जैसे ही उन्होंने बताया कि वे दलित हैं. वैसे ही इन लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी. इसके बाद उनके ऊपर पेशाब किया गया. दोनों दलित व्यक्ति किसी तरह से वहां से जान बचाकर भागे और किसी तरह अपने घर पहुंचे. 

पुलिस ने दर्ज किया केस

दोनों पीड़ितों को तिरुनेलवेली सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है. भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 392 (डकैती), 397 (चोट पहुंचाने के प्रयास के साथ डकैती) और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3 (1)(r), 3 (1)(s), 3 (2)(va) के तहत केस दर्ज किया गया है. इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है. 

यह भी पढ़ें: Patna News: पटना में दलित महिला पर 'अत्याचार' करने वाला 72 घंटे में गिरफ्तार, पेशाब वाली बात पर नहीं मिले साक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget