एक्सप्लोरर

Patna News: पटना में दलित महिला पर 'अत्याचार' करने वाला 72 घंटे में गिरफ्तार, पेशाब वाली बात पर नहीं मिले साक्ष्य

Patna Urinal Case: एसडीपीओ फतुहा के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी. जांच टीम और एसआईटी ने इसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

पटना: खुसरूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 सितंबर की रात एक दलित महिला के साथ मारपीट की घटना हुई थी. मुंह पर पेशाब करने की भी बात सामने आई थी. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 72 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार (26 सितंबर) को पटना ग्रामीण एसपी इमरान मसूद ने इसकी जानकारी दी.

ग्रामीण एसपी इमरान मसूद ने इस घटना में ऐसी एफआईआर दर्ज कराई गई थी कि महिला को नग्न करके पीटा गया है. पेशाब पिलाने का भी आरोप लगाया गया था. एसडीपीओ फतुहा के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी. जांच टीम और एसआईटी ने इसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. फतुहा से गिरफ्तारी हुई है. इसमें जो एक और अभियुक्त है उसकी भी गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहा है. एससी एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. प्रमोद सिंह का बेटा अंशु है. उसकी गिरफ्तारी होनी है.

पैसों को लेकर ही था पूरा विवाद

एसपी ने कहा कि पैसों को लेकर ही विवाद था. अभियुक्त बार बार तंग करता था, लेकिन अभी तक जो साक्ष्य आए हैं उससे पेशाब वाली बात पर कुछ नहीं मिला है क्योंकि घटना के तुरंत बाद ही 112 की टीम पहुंच गई थी. उस समय पेशाब की बात नहीं कही गई थी. हालांकि हम लोग ऐसा नहीं है कि इस एंगल से जांच नहीं कर रहे हैं. अगर आगे इसमें कुछ आता है तो कार्रवाई करेंगे.

प्रमोद सिंह से महिला ने लिए थे रुपये

बता दें कि पीड़ित महिला ने कहा था कि उसने प्रमोद सिंह से ब्याज पर 1500 रुपये उधार लिए थे. 1500 लौटाने के बाद ब्याज का पैसा नहीं देने पर प्रमोद सिंह और उसका बेटा अंशु ने पिटाई की थी. कपड़े फाड़ दिए थे. प्रमोद के बेटे पर महिला ने अपने मुंह पर पेशाब करने का आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में दोस्तों ने ही किया युवक का अपहरण, फोन कर कहा- '20 लाख चाहिए... ', तीन गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
Embed widget